@जे0 के0/@रामबली मिश्रा……

Sonbhadra। अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने मंगलवार को कस्बे में कार्रवाई करते हुए दो दुकानों से कुल 920 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीजपुर पुलिस टीम ने कस्बे में चेकिंग की। इस दौरान रंजीत जायसवाल पुत्र स्वर्गीय धर्मनाथ जायसवाल, निवासी कस्बा बीजपुर की दुकान से करीब 750 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। वहीं राजेन्द्र गुप्ता पुत्र इंद्रदेव गुप्ता की दुकान से करीब 170 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों दुकानों पर पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध प्रपत्र नहीं मिला। साथ ही पटाखों का भंडारण असुरक्षित तरीके से किया गया था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।
मामले में थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 119/2026, धारा 9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।