• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में टीकाकरण जागरूकता के लिए निकली एलईडी वैन और ई-रिक्शा

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांवों में बच्चों के टीकाकरण के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक


जनपद में नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने और टीकाकरण से वंचित बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को ‘टीका मित्र एलईडी वैन’ और ई-रिक्शा अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को रवाना किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की यह अभियान जीएवीआई शून्य खुराक चरण-दो कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत चयनित 84 गांवों में टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और अब तक एक भी टीका नहीं लगवा पाने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

एलईडी वैन और ई-रिक्शा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ अभिभावकों को बच्चों के सभी आवश्यक टीके निर्धारित समय पर लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरिशारी लाल, नगरीय क्षेत्र के चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह, जीएवीआई शून्य खुराक चरण-दो कार्यक्रम के जिला समन्वयक रोहित सिंह, खंड समन्वयक महेश प्रसाद, जेएसआई के जिला समन्वयक बेयलाल तथा जिला समन्वय समिति के नसीम उपस्थित रहे।

यह पहल आईपिई सीकेडी द्वारा जीएवीआई शून्य खुराक चरण-दो कार्यक्रम के अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से संचालित की जा रही है। अभियान से गांवों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ने और नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का समय पर पूर्ण टीकाकरण कराएं तथा आसपास के परिवारों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बच्ची समेत दो लोग घायल, सीएचसी में इलाज जारी

Next Post

बीजपुर. भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ मनाई गई शरद पूर्णिमा

Next Post

बीजपुर. भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ मनाई गई शरद पूर्णिमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement