• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. SATYA SANATAN TRUST के खाते से करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य अभियुक्त समेत तीन गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी……


— ₹2.37 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी 35 साइबर फ्रॉड शिकायतें, तीन मोबाइल फोन बरामद


साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार JMIS पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान 16 अक्टूबर 2026 को SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से संबंधित कुल 35 शिकायतें दर्ज मिलीं। जांच में उक्त खाते से करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई।

मामले में साइबर थाना प्रभारी की ओर से मु0अ0सं0-281/2026 के तहत धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस और धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान 25 अक्टूबर को दुद्धी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से सुबह करीब 6:40 बजे तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश निवासी बागी बगही, नौगढ़, चंदौली को मुख्य अभियुक्त बताया गया है। इसके अलावा अंजनी कुमार निवासी महुअरिया और वेदान्त मौर्या निवासी रजखड़, थाना दुद्धी, सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चोपन. गैंगस्टर एक्ट में चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लाख के दो ट्रक कुर्क

Next Post

सोनभद्र. खेत में काम कर रही 11 वर्षीय बच्ची को जहरीले जंतु ने काटा

Next Post

सोनभद्र. खेत में काम कर रही 11 वर्षीय बच्ची को जहरीले जंतु ने काटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement