• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि की आज पुराने दोस्तों से होगी मुलाकात, बेरोजगारों के लिए भी गुड न्यूज

Admin by Admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि की आज पुराने दोस्तों से होगी मुलाकात, बेरोजगारों के लिए भी गुड न्यूज


Last Updated:October 25, 2026, 04:01 IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 25 October 2026 : वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा. मानसिक तनाव दूर रहेगा. परिवार और घरवालों के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य कन्हैया महाराज से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है. कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिल सकती है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal (वृषभ राशिफल)/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मीन राशि से मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. लोकल 18 से ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के लिए रविवार का दिन काफी बेहतरीन होगा. आज आप मानसिक तनाव से दूर होंगे. परिवार और घरवालों के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं. आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है. कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.

बड़े फैसलों से बचें

वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को लेने से बचें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज ऑफिस में बिना किसी तनाव के खुशमिजाज मन से काम करेंगे. आज आपको ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका भी मिलेगा. जो लोग नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिल सकती है.

यहां करें निवेश

वृषभ राशि के जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सरकारी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. आज आप चाहें तो किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. भविष्य में इससे आपको बेहतर लाभ होगा. लव लाइफ में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगे, आप उन्हें उतना ही बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने वाणी पर कंट्रोल जरूर रखें.

गाय को खिलाएं गुड़

कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की उपासना जरूर करें. आज आप अगर गाय को गुड़ खिलाएंगे तो इससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके रुके काम भी बनेंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 25, 2026, 04:01 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी होगी ‘वाराणसी’, एसएस राजामौली ने फिल्म पर दिया अपडेट, 275 दिनों में पूरी हुई शूटिंग

Next Post

‘हमने 3 महीने तक डेट किया’, माधुरी दीक्षित संग शादी से पहले डॉक्टर श्रीराम ने नहीं देखी थीं उनकी 1 भी फिल्म

Next Post
‘हमने 3 महीने तक डेट किया’, माधुरी दीक्षित संग शादी से पहले डॉक्टर श्रीराम ने नहीं देखी थीं उनकी 1 भी फिल्म

'हमने 3 महीने तक डेट किया', माधुरी दीक्षित संग शादी से पहले डॉक्टर श्रीराम ने नहीं देखी थीं उनकी 1 भी फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement