Last Updated:
एसएस राजामौली ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. महेश बाबू स्टारर इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह मेगा-बजट एक्शन-ड्रामा उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ से करीब 5 से 6 गुना बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. एसएस राजामौली ने यह भी बताया कि उनकी टीम ने बेहतरीन प्लानिंग के साथ इस फिल्म की शूटिंग महज 275 दिनों में ही पूरी कर ली है.
नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को चर्चा में बने हुए हैं. इसमें साउथ स्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे. अब राजामौली ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म के स्केल को लेकर निर्देशक ने खुलासा करते हुए बताया कि यह ‘आरआरआर ‘से भी कई गुना ज्यादा बड़ी होने वाली है.
एसएस राजामौली के मुताबिक, हर पहलू से देखा जाए तो ‘वाराणसी’ उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म की तुलना में करीब 5 से 6 गुना बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. ब्राजील में आयोजित 50वें साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान एसएस राजामौली ने अपनी इस ग्रैंड फिल्म पर खुलकर बात की. (फोटो साभार: IMDb)
उन्होंने यह भी बताया कि इतने बड़े कैनवास पर बनने के बावजूद उनकी टीम ने ‘वाराणसी’ की शूटिंग ‘आरआरआर’ के मुकाबले काफी कम दिनों में पूरी कर ली है जबकि उनकी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की शूटिंग में ज्यादा वक्त वक्त लगा था. यह मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एसएस राजामौली ने बताया, ‘बचपन से ही हमें अपनी पौराणिक कथाओं, इतिहास और नायकों की कहानियां सुनाई जाती रही हैं. ‘वाराणसी’ के लिए मैंने पेपरवर्क पर बहुत ज्यादा मेहनत की, ताकि सेट पर उतरने से पहले हम और भी ज्यादा तैयार रहें. हमने ‘आरआरआर’ की शूटिंग के लिए 315 दिन लिए थे, लेकिन ‘वाराणसी’ का स्केल बड़ा होने के बावजूद हमने इसे 275 दिनों में ही पूरा कर लिया और इस तरह 40 दिन बचा लिए.’ (फोटो साभार: IMDb)
निर्देशक ने फिल्म के स्केल के बारे में बताते हुए कहा कि ‘वाराणसी’ का स्केल ‘आरआरआर’ से लगभग 5-6 गुना बड़ा है. उनके इस बयान से यह भी साफ होता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले कितनी गहरी रिसर्च और तैयारी की गई थी, जिसके चलते इतने बड़े कैनवास वाली फिल्म को भी कम दिनों के शूटिंग शेड्यूल में पूरा कर लिया गया. (फोटो साभार: Instagram@ssrajamouli)
इसमें महेश बाबू रुद्र के किरदार में नजर आएंगे, जो एक आर्कियोलॉजिस्ट है. उसे एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है, जिसका संबंध एक प्राचीन ब्रह्मांडीय अवशेष से है. इस मिशन का मकसद एक बड़ी तबाही आने से पहले उस रहस्यमयी वस्तु को सुरक्षित ढूंढकर बाहर निकालना है. उनके साथ इस सफर में मंदाकिनी के किरदार में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी, जो एक इतिहासकार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन निशानेबाज भी हैं. (फोटो साभार: Instagram@ssrajamouli)
फिल्म की कहानी किरदारों को दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में ले जाती है, जिसमें अफ्रीका के घने जंगल, अंटार्कटिका के बर्फीले इलाके और यूरोप की विभिन्न खूबसूरत लोकेशन शामिल हैं. इस मिशन को और ज्यादा खतरनाक बनाने वाले पृथ्वीराज सुकुमारन हैं, जो कुंभा के रोल में दिखेंगे. वह अत्याधुनिक तकनीक से लैस खलनायक का रोल निभा रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@ssrajamouli)
इस फिल्म को भव्य विजुअल इफेक्ट्स के साथ कई शूटिंग शेड्यूल में तैयार किया गया है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की मूवी ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म से लीड स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुके हैं, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. (फोटो साभार: Instagram@ssrajamouli)

