Last Updated:
डॉक्टर श्रीराम नेने जब पहली बार माधुरी दीक्षित से मिले, तो उन्हें उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में कुछ नहीं पता था. उन्होंने माधुरी दीक्षित की कोई फिल्म भी नहीं देखी थी. इसलिए जब वे मिले, तो एक-दूसरे को इंसान के तौर पर जाना. उन्होंने करीब तीन महीने डेट करने के बाद माधुरी दीक्षित को शादी के लिए प्रपोज किया था.
नई दिल्ली: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने का रिश्ता वैसे शुरू नहीं हुआ, जैसा लोग उम्मीद करते थे. जब वे पहली बार मिले, तो डॉ. श्रीराम नेने को भारत में माधुरी की पॉपुलैरिटी का कोई अंदाजा नहीं था. उन्होंने उनकी फिल्में नहीं देखी थीं और खुद उनके ही शब्दों में कहें, तो उन्हें माधुरी के प्रोफेशनल करियर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उनका सालों बाद कहना है कि उनकी शादी का सबसे अहम पहलू यह रहा है कि उन्होंने एक-दूसरे को उनकी अचीवमेंट के चश्मे से देखने के बजाय सबसे पहले एक इंसान के रूप में देखा.
(फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
डॉ. श्रीराम नेने ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’ को दिए इंटरव्यू में माधुरी के साथ अपनी शादी, उनके पति होने के नाते मिलने वाली लाइमलाइट और शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की. उन्होंने माधुरी के कद पर कहा, ‘मुझे उन पर बहुत गर्व है.’ डॉ. नेने का कहना है कि माधुरी की शोहरत से उन्हें कभी कोई घबराहट नहीं हुई. जब उनसे पूछा गया कि अलग-अलग प्रोफेशनल बैकग्राउंड से आने के बावजूद उन्होंने कैसे एक बराबरी का रिश्ता बनाया, तो डॉ. नेने ने कहा कि वे दोनों अपनी-अपनी अचीवमेंट को लेकर पूरी तरह सहज थे. साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि माधुरी जैसी मशहूर हस्ती से शादी करने पर कभी-कभी स्थिति थोड़ी मुश्किल हो सकती है और इसके लिए तालमेल बिठाना पड़ता है. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
डॉक्टर नेने ने कहा, ‘मैं इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं करूंगा कि कभी-कभी यह स्थिति मुश्किल हो सकती है और आपको खुद को ढालना पड़ता है. मैंने ‘यूएलसीए’ में ट्रेनिंग ली है, जहां हमने हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों का इलाज किया था. वे बस एक ही चीज चाहते थे – गुमनामी. उस अनुभव ने उन्हें पॉपुलैरिटी को एक अलग नजरिये से समझने में मदद की. माधुरी से शादी करने से पहले वे मशहूर हस्तियों से मिल चुके थे. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब डॉक्टर श्रीराम नेने माधुरी से मिले, तो उनके लिए उनका करियर नहीं, बल्कि वे खुद कैसी इंसान हैं, यह ज्यादा मायने रखता था. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं, तो वह अब तक की सबसे जमीन से जुड़ी और प्यारी इंसान हैं जिनसे आप मिल सकते हैं. मैंने हम दोनों के बीच कई समानताएं देखीं.’
(फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
डॉ. श्रीराम नेने के लिए ये समानताएं उनके रिश्ते का एक मजबूत आधार बनीं, जो उनकी सेलिब्रिटी या पेशेवर हैसियत से कहीं ज्यादा अहम था. वे बोले, ‘यह एक सेमी-अरेंज्ड मैरिज थी.’ उन्होंने बताया कि शादी का ऑफर रखने से पहले उन्होंने लगभग तीन महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था. डॉक्टर ने कहा, ‘हमने तीन महीने तक डेट किया और फिर मैंने उन्हें प्रपोज किया, क्योंकि हम दोनों ने अपने करियर के लिए काफी मेहनत की थी.’ (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
डॉक्टर श्रीराम नेने ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने माधुरी की कोई फिल्म नहीं देखी थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि उन्होंने अपने करियर में क्या काम किया है. शादी से पहले मैंने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी थी. मैंने बस एक बहुत ही बेहतरीन इंसान को देखा और हमारी आपस में खूब जम गई.’ यह जुड़ाव माधुरी की पब्लिक इमेज को समझने से कहीं ज्यादा गहरा था.
(फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
डॉ. श्रीराम नेने ने आगे कहा, ‘जब आपको अपना लाइफ पार्टनर मिल जाता है, तो आपको पता चल जाता है.’ माधुरी ने 1999 में अमेरिका में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की. उन्होंने उस समय अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली और भारत छोड़कर चली गईं, ताकि वे दोनों एक-साथ अपना नया जीवन शुरू कर सकें. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
माधुरी फिर दो बेटों की मां बनीं. एक्ट्रेस की मिडिल-क्लास परवरिश ने उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद की. उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता और अपने आस-पास के लोगों को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं. उनका मानना है कि जिन मूल्यों के साथ वे और माधुरी पले-बढ़े, उन्हीं की वजह से इतनी सफलता मिलने के बावजूद वे आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं.
(फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)

