• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘गलती की सजा आज भी भुगत रही हूं’, माधुरी दीक्षित के सामने रो पड़ीं गौतमी पाटिल, लोगों से की इमोशनल अपील

Admin by Admin
October 24, 2026
in मनोरंजन
0
‘गलती की सजा आज भी भुगत रही हूं’, माधुरी दीक्षित के सामने रो पड़ीं गौतमी पाटिल, लोगों से की इमोशनल अपील


Last Updated:October 24, 2026, 21:17 IST

गौतमी पाटिल एक मशहूर मराठी डांसर हैं, जिनके एक डांस को लेकर काफी विवाद हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें काफी बुरा-भला कहा गया. हालांकि, तब उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगी थी. वे अब माधुरी दीक्षित के क्विज शो ‘कौन होणार करोडपती’ में शिव ठाकरे के साथ पहुंची. उन्होंने पुराने विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने दुख जताया कि आज भी लोग उनके पुराने वीडियो के आधार पर उन्हें जज करते रहते हैं. गौतमी पाटिल ने दावा किया कि वे पहले से काफी बदल गई हैं.

ख़बरें फटाफट

'गलती की सजा आज भी भुगत रही हूं', माधुरी दीक्षित के सामने रो पड़ीं गौतमी पाटिलZoom

2022 में गौतमी के डांस की आलोचना हुई थी. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो ‘कौन होणार करोडपती’ में मराठी डांसर, कलाकार और सोशल मीडिया आइकन गौतमी पाटिल टीवी पर्सनैलिटी शिव ठाकरे के साथ नजर आएंगी. उन्होंने शो में अपने वायरल वीडियो, पब्लिक की आलोचना और माफी मांगने के बाद उठाए गए कदमों के बारे में बात की. गौतमी ने विवाद को याद करते हुए कहा कि वह एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं, तभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. गौतमी ने कहा, ‘शो खत्म करके जब मैं अपने घर जा रही थी, उसी समय मुझे पता चला कि असल में क्या हुआ है. ये जानने के बाद मैंने तुरंत अपना बयान जारी किया और महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगी. जो हुआ वो अनजाने में हुआ था, लेकिन मैंने उसकी जिम्मेदारी ली. उसके बाद मैंने खुद पर काम किया और ये पक्का किया कि ऐसी गलती दोबारा न हो.’

गौतमी पाटिल का कहना है कि जब आप पर एक लेबल लग जाता है, तो उससे आगे निकलना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘आज मैं जो अच्छा काम कर रही हूं, उसे दिखाने के बजाय लोग वही पुराने वीडियो शेयर करते रहते हैं. इससे लोगों को लगता है कि मैं अब भी वही कर रही हूं, लेकिन मैं बहुत बदल गई हूं. अगर आपको अभी भी लगता है कि मैं वही गलतियां कर रही हूं, तो किसी भी शो में जाकर मेरा काम देखिए और अगर कुछ गलत लगे तो बोलिए. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मुझे जज करने से पहले लोग मेरा आज का काम देखें.’

डांस की हुई थी आलोचना
गौतमी पाटिल ने अपने शोज में आने वाली ऑडियंस के बारे में भी बात की. गौतमी पाटिल ने बताया कि पहले उनके शोज में ज्यादातर पुरुष दर्शक आते थे, लेकिन अब महिलाओं की संख्या भी काफी बढ़ गई है. उनकी पूरी बात सुनने के बाद माधुरी ने कहा, ‘जब तुम अपनी गलती मान चुकी हो और उसे सुधारने के लिए कदम उठा चुकी हो तो फिर कहने को क्या बचा है? तुम्हारे खिलाफ कुछ भी रखने को नहीं बचता.’ ये विवाद 2022 का है, जब गौतमी के कुछ डांस परफॉर्मेंस की अश्लील इशारों और स्टेप्स को लेकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ता देख उन्होंने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 24, 2026, 21:17 IST





Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

UP Infrastructure: ऊपर दौड़ेगी ट्रेन, नीचे फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इटावा के इन गांववालों की बल्ले-बल्ले

Next Post

Lakhimpur Kheri News : जिसे लखीमपुर खीरी लाया 308 पहिए वाला बाहुबली ट्रक, जानिए क्या काम करेगी वो मशीन?

Next Post
Lakhimpur Kheri News : जिसे लखीमपुर खीरी लाया 308 पहिए वाला बाहुबली ट्रक, जानिए क्या काम करेगी वो मशीन?

Lakhimpur Kheri News : जिसे लखीमपुर खीरी लाया 308 पहिए वाला बाहुबली ट्रक, जानिए क्या काम करेगी वो मशीन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement