• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में रालोद का शक्ति प्रदर्शन, युवा संवाद में उमड़ी भीड़; 2027 के लिए संगठन मजबूत करने पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल बोले—किसान, युवा और आदिवासी विकास हमारी प्राथमिकता


सोनभद्र नगर के विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पार्टी ने सोनभद्र में संगठन विस्तार और किसानों, युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

मुख्य अतिथि युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सोनभद्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आदिवासी और वनवासी आबादी को अपेक्षित विकास का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं से रालोद से जुड़कर अपने भविष्य के नवनिर्माण और संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के संयोजक युवा रालोद प्रयागराज के क्षेत्रीय महासचिव पवन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित संवाद की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद रामसेवक सिंह पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि प्रयागराज क्षेत्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पंचू पटेल रहे। संचालन अभय सिंह पटेल और मंदीप सिंह ने किया।

पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सोनभद्र में कृषि, खनिज आधारित कारोबार और पर्यटन के क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इसके बावजूद जिले का विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी विचारधारा पर चलते हुए जिले में अपना जनाधार मजबूत करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि एनडीए में रालोद की भूमिका और प्रभाव बढ़ाने के लिए जनता को पार्टी को ताकत देनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने उनके बयानों को राजनीतिक हताशा बताया और 2027 के विधानसभा चुनाव में रालोद की मजबूती का भरोसा जताया।

कार्यक्रम से पूर्व सोनभद्र की सीमा पर पहुंचने के बाद हिन्दुआरी तिराहे पर युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी और रालोद नेता ठाकुर रोहित सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर बैठकर हिन्दुआरी से चंडी होटल होते हुए मां शीतला मंदिर गए, जहां दर्शन-पूजन के बाद किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रेक्षागृह में आयोजक मंडल ने पगड़ी पहनाकर और काशी विश्वनाथ का चित्र भेंटकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में रालोद मिर्जापुर जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, युवा रालोद प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव अभय पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय भारती, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रशान्त विष्णु प्रताप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल,

व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र सभा जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल, अनिल प्रताप सिंह, मीना पाल और महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं, किसान और नौजवान उपस्थित रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Tips and Tricks : घर पर तैयार करें ये देसी लिक्विड, इस्तेमाल करते ही चमकने लगेगा टाइल्स, ये रहा बनाने का तरीका

Next Post

राशि खन्ना ने पूरी की ‘मौजा ही मौजा’ की शूटिंग, शेयर की खास तस्वीरें, अक्षय कुमार-विद्या बालन का दिखा अतरंगी अंदाज

Next Post
राशि खन्ना ने पूरी की ‘मौजा ही मौजा’ की शूटिंग, शेयर की खास तस्वीरें, अक्षय कुमार-विद्या बालन का दिखा अतरंगी अंदाज

राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग, शेयर की खास तस्वीरें, अक्षय कुमार-विद्या बालन का दिखा अतरंगी अंदाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement