Last Updated:
How to make floor cleaning liquid : क्या आप भी टाइल्स या फर्श साफ करने के लिए महंगे क्लिनर खरीदकर परेशान हैं. बाजार में मिलने वाले ये लिक्विड अक्सर टाइल्स की रंगत उड़ा देते हैं. इस तरह एक तरफ पैसा भी जा रहा है और नुकसान भी हो रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. आज हम आपको देसी क्लिनर बनाने का तरीका बताएंगे. लोकल 18 से मिर्जापुर के राहुल राज बताते हैं कि यह लिक्विड 7 से 8 दिनों तक यूज कर सकते हैं. इसे आप फर्श, बर्तन, या टाइल्स को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के बाद आप खुद ही इसे दूसरों को रेकमंड करेंगे.
मिर्जापुर. घर की टाइल्स चमकानी हो या फिर फर्श साफ करना, क्या आपको भी महंगे लिक्विड की जरूरत पड़ती है. केमिकल की मदद से बने हुए लिक्विड भले ही तुरंत टाइल्स और फर्श को चमका देते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद इसकी सुंदरता खराब हो सकती है. ऐसे में आप इन्हें साफ करने के लिए घर पर लिक्विड बना सकते हैं. देसी तरीके से लिक्विड बनाने के लिए आपको किसी अतिरिक्त सामान की जरूरत नहीं होगी. किचन में मौजूद जरूरी चीजों की मदद से आप इसे तैयार कर सकते हैं. इसका रिजल्ट देखकर आप भी चौंक जाएंगे. मिर्जापुर के राहुल राज लोकल 18 से बताते हैं कि घर पर देसी लिक्विड बनाने के लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लेना होगा. पानी लेने के बाद कोई भी लिक्विड में आने वाला शॉप लें.
ये वाली राख चाहिए
अगर शॉप न मिले तो पाउडर वाला सर्फ ले लें. इसके बाद उसमें 4 से 5 नींबू काटकर रस मिलाएं. नींबू काटकर मिलने के बाद उसमें उपले की राख मिला लें. इसके बाद ये मिश्रण कटोरी में डालें और उसे चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें. मिलाने के बाद लिक्विड तैयार हो जाएगा. इसे कटोरी में या स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. स्प्रे बोतल में भरकर रखने से आपको उपयोग करने में आसानी होगी.
ऐसे करें प्रयोग
राहुल राज बताते हैं कि इसे स्प्रे बोतल में भरने के बाद आप टाइल्स पर छिड़क सकते हैं या कटोरी में लेकर स्क्रब की मदद से अच्छे से टाइल्स पर रगड़ें. रगड़ने के बाद आप देखेंगे कि टाइल्स पूरी तरह से चमकने लगेगी. इसके बाद आप उसे पानी की मदद से धुल दें. साफ होते ही टाइल्स की पुरानी सुंदरता वापस आ जाएगी. यह लिक्विड 7 से 8 दिनों तक यूज कर सकते हैं. इसे आप फर्श साफ करने, बर्तन साफ करने या टाइल्स को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के बाद आप खुद ही इसे दूसरों को रेकमंड करेंगे.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
