• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जुगैल. बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत जुगैल पुलिस की कार्रवाई

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कामेश्वर विश्वकर्मा……


जुगैल थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज यादव पुत्र विद्यामनी यादव, निवासी ग्राम चकाड़ी, थाना ओबरा, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे महलपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को बालिका घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में 23 अक्टूबर को मिली तहरीर के आधार पर थाना जुगैल में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत की गई कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, हेड कांस्टेबल शिवदास यादव तथा कांस्टेबल दिलबर खान और अजय कुमार शामिल रहे।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. नशे के आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

Next Post

पर्दे पर आएगी मोनालिसा संग विवाद की सच्चाई, ‘सनोज तन्हा सफर’ का ऐलान, फिल्ममेकर बोले- मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

Next Post
पर्दे पर आएगी मोनालिसा संग विवाद की सच्चाई, ‘सनोज तन्हा सफर’ का ऐलान, फिल्ममेकर बोले- मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

पर्दे पर आएगी मोनालिसा संग विवाद की सच्चाई, 'सनोज तन्हा सफर' का ऐलान, फिल्ममेकर बोले- मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement