• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. नशे के आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार भारती की 23 लाख 86 हजार रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी। शनिवार को संबंधित संपत्ति पर फ्रीजिंग आदेश का नोटिस चस्पा किया गया।

पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार भारती पुत्र गुलाब भारती, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा के खिलाफ शक्तिनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 27-ए/29 के तहत मुकदमा दर्ज है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित धनराशि से बनाई गई संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत फ्रीज किया गया।

इस कार्रवाई के लिए 21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश को सक्षम प्राधिकारी ने अनुमोदित किया था। आरोपी के खिलाफ अनपरा थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। सोनभद्र पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक छह मामलों में कुल 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इनमें रॉबर्ट्सगंज के दो, अनपरा का एक, शक्तिनगर के दो और म्योरपुर का एक मामला शामिल है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और उससे अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

UPSSSC PET 2026 Exam Guidelines: यूपी पीईटी में जरा सी लापरवाही से रद्द हो सकती है उम्मीदवारी, OMR शीट में न करें ये गलतियां

Next Post

जुगैल. बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत जुगैल पुलिस की कार्रवाई

Next Post

जुगैल. बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत जुगैल पुलिस की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement