• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अरंगी ग्राम पंचायत में जांच के इंतजार में शिकायतकर्ता, सरकारी व्यवस्था से उठने लगा भरोसा

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@जे0के0/विशाल टंडन…


…बार-बार गुहार के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, जिलाधिकारी से लेकर पंचायतीराज मंत्री तक पहुंचा मामला; मानसिक परेशानी के बीच निष्पक्ष जांच की मांग


रॉबर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत अरंगी में विकास कार्यों में कथित अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता अशोक कुमार निराश हैं। उनका आरोप है कि जांच समिति के गठन और अधिकारियों के निर्देश के बावजूद अब तक जांच नहीं हुई। लगातार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से उनके मन में सरकारी व्यवस्था के प्रति विश्वास कमजोर पड़ने लगा है।

ग्राम सभा अरंगी के पेटराही निवासी अशोक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितता की शिकायत तीन जून 2026 को जिलाधिकारी से की थी। इस पर जिलाधिकारी ने 12 जून को जांच समिति गठित कर शिकायत के सभी बिंदुओं की स्थलीय, अभिलेखीय और तकनीकी जांच कराने का निर्देश दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, तालाबों पर सीढ़ी निर्माण, नाली, चकरोड, अंत्येष्टि स्थल, सोकपिट और ग्राम वाटिका सहित कई कार्यों में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। जांच नहीं होने पर उन्होंने 25 अगस्त को जिलाधिकारी को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया।

इसके बाद तीन सितंबर को जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच टीम को शीघ्र जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 16 सितंबर को प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया।

अशोक कुमार का कहना है कि बार-बार शिकायत करने और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी जांच शुरू नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि जब शिकायतों पर जांच के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फायरिंग के बाद शूटर्स को कौन कर रहा था अलर्ट? कॉल-मैसेज से मिले निर्देश, TV न्यूज पर थी नजर

Next Post

मेरठ लकड़ी के बल्ले ही नहीं प्लास्टिक बैट में भी बनाई पहचान, 60 से 700 रुपये तक है कीमत, प्रैक्टिस के लिए होता है इस्तेमाल

Next Post
मेरठ लकड़ी के बल्ले ही नहीं प्लास्टिक बैट में भी बनाई पहचान, 60 से 700 रुपये तक है कीमत, प्रैक्टिस के लिए होता है इस्तेमाल

मेरठ लकड़ी के बल्ले ही नहीं प्लास्टिक बैट में भी बनाई पहचान, 60 से 700 रुपये तक है कीमत, प्रैक्टिस के लिए होता है इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement