• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 60 मूवीज में एक-जैसा रोल निभाकर बना स्टार

Admin by Admin
October 24, 2026
in मनोरंजन
0
बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 60 मूवीज में एक-जैसा रोल निभाकर बना स्टार


Last Updated:October 24, 2026, 04:31 IST

दिग्गज अभिनेता को दर्शक पर्दे पर निभाए खतरनाक विलेन के रोल से जानते हैं. मगर उन्हें सिनेमा में पहचान नारद मुनि के किरदार से मिली. कहते हैं कि उन्होंने करीब 60 फिल्मों में यह किरदार निभाया था. उन्हें दमदार अभिनय ने बॉलीवुड का मशहूर एक्टर बना दिया, मगर उनके एक्टर बनने का सफर आसान नहीं था. बचपन में ही मां-बाप का साया सिर से उठ गया. वे जब छोड़े बड़े हुए, तो 26 रुपए लेकर मुंबई आए और संघर्ष के बाद अभिनय की दुनिया में सफल हुए.

ख़बरें फटाफट

बचपन में छूटा मां-बाप का साथ, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 1 रोल से बनाया स्टारZoom

बॉलीवुड एक्टर जीवन नारद मुनि का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए थे. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: हिंदी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने उनके नाम से ज्यादा उनके पर्दे के अंदाज के लिए याद रखा. दिग्गज अभिनेता जीवन भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल थे. उन्होंने फिल्मों में कभी खतरनाक विलेन बनकर दर्शकों का ध्यान खींचा, तो कभी पौराणिक फिल्मों में नारद मुनि के किरदार से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई. लेकिन फिल्मों में अपनी जगह बनाने का उनका सफर आसान नहीं था.

अभिनेता जीवन महज 26 रुपए लेकर घर से मुंबई आए थे. शुरुआत में उन्हें स्टूडियो में छोटा काम करना पड़ा, लेकिन इसी दौरान उन्हें अभिनय का मौका मिला और उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई. जीवन का जन्म 24 अक्टूबर 1915 को श्रीनगर में हुआ था. उनका असली नाम ओमकार नाथ धर था. वह कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनकी मां का निधन उनके जन्म के समय हो गया था. जब वह करीब तीन साल के थे, तब उनके पिता भी नहीं रहे. उनको बचपन से ही फिल्मों और अभिनय में दिलचस्पी थी, लेकिन उनके परिवार में फिल्मों में काम करने को अच्छा नहीं माना जाता था. उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना उनके परिवार की परंपरागत सोच से मेल नहीं खाता था.

स्टूडियो में काम करने से की शुरुआत
अभिनेता बनने की इच्छा इतनी मजबूत थी कि जीवन ने आखिरकार घर छोड़ने का फैसला कर लिया. वह करीब 18 साल की उम्र में सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे. उस समय मुंबई को बंबई कहा जाता था. शहर में पहुंचने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना गुजारा करने और फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने की थी. उन्हें एक स्टूडियो में काम मिला, जहां वह रिफ्लेक्टर पर सिल्वर पेपर चिपकाने का काम करते थे. इससे उन्हें फिल्म बनाने के प्रोसेस को करीब से देखने का मौका मिला. यह स्टूडियो निर्देशक मोहनलाल सिन्हा का बताया जाता है. जीवन को अभिनय में दिलचस्पी थी और स्टूडियो में काम करते हुए यह बात सामने आई. इसके बाद उन्हें फिल्म में अभिनय का मौका मिला. उनकी शुरुआती फिल्म का नाम ‘फैशनेबल इंडिया’ है. इस मौके ने उनको अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ने का रास्ता दिया.

नारद मुनि के किरदार ने बनाया पॉपुलर
जीवन ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए, लेकिन पौराणिक फिल्मों में नारद मुनि की भूमिका उनकी सबसे खास पहचान बन गई. उन्होंने यह किरदार करीब 49 से 60 फिल्मों में निभाया. 1950 में आई फिल्म ‘हर हर महादेव’ में उनका नारद मुनि का किरदार खास तौर पर याद किया जाता है. इस भूमिका ने उन्हें धार्मिक फिल्मों के दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया. उन्होंने आगे चलकर हिंदी सिनेमा में विलेन के किरदार निभाने शुरू किए. उनकी डायलॉग डिलीवरी, चेहरे के भाव और किरदार को निभाने के अंदाज ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘धर्म वीर’ जैसी फिल्मों में उनके काम को याद किया जाता है. उन्होंने कई दशकों तक फिल्मों में काम किया और अलग-अलग तरह की भूमिकाओं के जरिए अपनी जगह बनाए रखी. जीवन का निधन 10 जून 1987 को हुआ.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 24, 2026, 04:31 IST





Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Paneer Bhurji : घर पर झटपट बनाएं पनीर की भुर्जी, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार, ये रहा तरीका

Next Post

पंजाब की किस्म को पछाड़कर शाहजहांपुर के गन्ने ने बनाया रिकॉर्ड, अब पूरे नॉर्थ-वेस्ट जोन में ‘बिस्मिल’ बनेगी कसौटी

Next Post
पंजाब की किस्म को पछाड़कर शाहजहांपुर के गन्ने ने बनाया रिकॉर्ड, अब पूरे नॉर्थ-वेस्ट जोन में ‘बिस्मिल’ बनेगी कसौटी

पंजाब की किस्म को पछाड़कर शाहजहांपुर के गन्ने ने बनाया रिकॉर्ड, अब पूरे नॉर्थ-वेस्ट जोन में ‘बिस्मिल’ बनेगी कसौटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement