• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पंजाब की किस्म को पछाड़कर शाहजहांपुर के गन्ने ने बनाया रिकॉर्ड, अब पूरे नॉर्थ-वेस्ट जोन में ‘बिस्मिल’ बनेगी कसौटी

Admin by Admin
October 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पंजाब की किस्म को पछाड़कर शाहजहांपुर के गन्ने ने बनाया रिकॉर्ड, अब पूरे नॉर्थ-वेस्ट जोन में ‘बिस्मिल’ बनेगी कसौटी


होमताजा खबरकृषि

पंजाब की किस्म को पछाड़कर शाहजहांपुर के ‘बिस्मिल’ गन्ने ने बनाया नया रिकॉर्ड

Last Updated:October 23, 2026, 21:24 IST

Bismil Sugarcane Variety: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में विकसित गन्ने की किस्म ने पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है. अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखी गई गन्ने की अगेती किस्म ‘बिस्मिल’ को नॉर्थ-वेस्ट जोन के लिए राष्ट्रीय मानक का दर्जा मिला है. अब उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में तैयार होने वाली नई अगेती किस्मों की तुलना इसी गन्ने से की जाएगी. इससे पहले पंजाब की ‘को.जे 64’ किस्म राष्ट्रीय मानक थी, लेकिन अब शाहजहांपुर की बिस्मिल ने उसकी जगह ले ली है. महाराष्ट्र के राहुरी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह फैसला लिया गया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. परिषद की ओर से विकसित गन्ने की अगेती किस्म ‘को.शा 17231’ यानी ‘बिस्मिल’ को नॉर्थ-वेस्ट जोन के लिए राष्ट्रीय मानक का दर्जा मिला है. अब उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में तैयार होने वाली नई अगेती किस्मों की तुलना बिस्मिल से की जाएगी. अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखी गई इस किस्म ने पंजाब की पुरानी किस्म को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है.

गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (प्रजनन) डॉ. अरविंद कुमार ने इसे संस्थान की बड़ी तकनीकी उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि नई किस्मों को मंजूरी देने की प्रक्रिया में अब बिस्मिल के प्रदर्शन को मुख्य पैमाना माना जाएगा. महाराष्ट्र के राहुरी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह फैसला लिया गया. इससे पहले नॉर्थ-वेस्ट जोन में पंजाब की ‘को.जे 64’ किस्म को राष्ट्रीय मानक का दर्जा मिला हुआ था. अब उसकी जगह शाहजहांपुर में विकसित बिस्मिल ने ले ली है.

नई अगेती किस्मों की तुलना अब बिस्मिल से होगी

अखिल भारतीय समन्वित गन्ना शोध परियोजना के तहत अगेती गन्ने की किस्मों की जांच के लिए बिस्मिल को नया राष्ट्रीय मानक बनाया गया है. अब इस जोन में तैयार होने वाली नई अगेती किस्मों के प्रदर्शन को बिस्मिल के मुकाबले परखा जाएगा. इससे गन्ने की नई किस्मों की गुणवत्ता और पैदावार का आकलन करने में मदद मिलेगी.

इन पांच राज्यों में लागू होगा नया मानक

नॉर्थ-वेस्ट जोन में उत्तर प्रदेश का पश्चिमी और मध्य भाग, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान शामिल हैं. इन राज्यों में गन्ने की नई अगेती किस्म तैयार होने पर उसकी तुलना बिस्मिल से की जाएगी. नई किस्म का प्रदर्शन बिस्मिल से बेहतर होने पर ही उसे आगे खेती के लिए मंजूरी देने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. इस तरह बिस्मिल इस पूरे जोन में गन्ने की नई अगेती किस्मों के मूल्यांकन का मुख्य आधार बनेगी.

पंजाब की पुरानी किस्म की जगह बिस्मिल को मिला दर्जा

इससे पहले पंजाब की ‘को.जे 64’ किस्म लंबे समय से नॉर्थ-वेस्ट जोन में राष्ट्रीय मानक बनी हुई थी. दूसरी नई किस्मों के प्रदर्शन की जांच इसी के आधार पर की जाती थी. लेकिन महाराष्ट्र के राहुरी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने शाहजहांपुर की ‘को.शा 17231’ यानी बिस्मिल को नया मानक बनाने का फैसला लिया. इसके साथ ही पंजाब की पुरानी किस्म की जगह अब बिस्मिल को यह दर्जा मिल गया है.

अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखा गया नाम

गन्ना शोध परिषद ने इस अगेती किस्म का नाम अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के सम्मान में रखा था. अब इसे राष्ट्रीय मानक का दर्जा मिलने से शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद की पहचान और मजबूत हुई है. यह उपलब्धि संस्थान के वैज्ञानिकों के लिए बड़ी सफलता है. इससे आने वाले समय में किसानों के लिए बेहतर गुणवत्ता और अधिक पैदावार देने वाली गन्ने की किस्में विकसित करने के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 23, 2026, 21:24 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 60 मूवीज में एक-जैसा रोल निभाकर बना स्टार

Next Post

हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग के जब मुरीद हुए डायरेक्टर, 1 झटके में बदल दी स्क्रिप्ट, इस कल्ट फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Next Post
हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग के जब मुरीद हुए डायरेक्टर, 1 झटके में बदल दी स्क्रिप्ट, इस कल्ट फिल्म से जुड़ा है किस्सा

हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग के जब मुरीद हुए डायरेक्टर, 1 झटके में बदल दी स्क्रिप्ट, इस कल्ट फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement