• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Paneer Bhurji : घर पर झटपट बनाएं पनीर की भुर्जी, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार, ये रहा तरीका

Admin by Admin
October 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Paneer Bhurji : घर पर झटपट बनाएं पनीर की भुर्जी, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार, ये रहा तरीका


Last Updated:October 23, 2026, 21:48 IST

Paneer Bhurji Recipe : क्या आप भी सब्जियों में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाएगा. खाने के बाद आप वाह-वाह करेंगे. मिर्जापुर के फूड एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि अगर दो से तीन लोगों के लिए पनीर भुर्जी बनानी हो तो तीन प्याज, तीन टमाटर और करीब ढाई सौ ग्राम पनीर की जरूरत पड़ेगी. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. इसे आप पराठे, रोटी, पूड़ी या चावल के साथ खा सकते हैं. किसी मेहमान को खिला दी तो वह आपके घर बार-बार आने के बहाने खोजेगा.

मिर्जापुर (Paneer Bhurji Recipe). क्या आप भी घर पर रोज भिंडी, टमाटर और आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं. परेशान मत होइये. आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाएगा. आप पनीर की भुर्जी ट्राई कर सकते हैं. इसे खाने के बाद आप भी वाह-वाह करेंगे. मिर्जापुर के फूड एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि दो से तीन लोगों के लिए पनीर भुर्जी अगर बनानी हो तो तीन प्याज, तीन टमाटर और करीब ढाई सौ ग्राम पनीर की जरूरत होगी. इसके साथ ही कुछ जरूरी मसाले भी चाहिए. पनीर की भुर्जी का स्वाद बेहद लाजवाब रहता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. 10 से 15 मिनट के अंदर पनीर की भुर्जी तैयार हो जाती है, जिससे आप पराठे, रोटी, पूड़ी या चावल के साथ खा सकते हैं. स्वाद ऐसा रहेगा कि बार-बार खाने का मन करेगा.

क्या करें सबसे पहले

दुर्गेश कुमार बताते हैं कि पनीर की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले दो प्याज को छीलकर काट लेंगे. प्याज काटने के बाद दो टमाटर को भी अच्छे से धुलने के बाद बारीक काटें. दोनों को काटने के बाद स्वादानुसार हरी मिर्च को भी काटें. इसके साथ 4 लहसुन कली और एक टुकड़ा अदरक का पेस्ट तैयार करें. ये दोनों इसका स्वाद बढ़ा देते हैं. इसके बाद पनीर को धागे के रूप में काट लें. सबसे पहले सरसों का तेल लें. उसमें हींग का तड़का लगा लें. हींग का तड़का लगाकर प्याज को पकाने के लिए छोड़ दें. प्याज पक जाए तो टमाटर डाल दें.

कैसे करें तैयार

दुर्गेश के मुताबिक, प्याज और टमाटर अच्छे से पक जाए तो उसमें स्वादानुसार गरम मसाला, धनिया पाउडर और हल्की सी लाल मिर्च मिला दें ताकि, स्वाद बेहतरीन हो जाए. जब सब कुछ अच्छे से पक जाए तो उसमें बारीक रेते हुए पनीर को मिलाएं. पनीर को मिलाकर अच्छे से चलाएंगे और करीब 5 से 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपका पनीर भुर्जी तैयार हो जाएगा, जिसे आप अलग-अलग डिश के साथ खा सकते हैं. स्वाद इतना बेहतरीन रहता है कि खाने के बाद आप मुरीद हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

October 23, 2026, 21:48 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘दुख हुआ जब परिवार को घसीटा’, ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर फूटा मनोज बाजपेयी का गुस्सा, घरवाले हुए थे नफरत का शिकार

Next Post

बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 60 मूवीज में एक-जैसा रोल निभाकर बना स्टार

Next Post
बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 60 मूवीज में एक-जैसा रोल निभाकर बना स्टार

बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, 26 रुपये लेकर पहुंचा मुंबई, 60 मूवीज में एक-जैसा रोल निभाकर बना स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement