• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

Admin by Admin
October 24, 2026
in खेल
0
2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले


Last Updated:October 23, 2026, 22:17 IST

Pakistan Aims To Host 2028 Women T20 World Cup: आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीम का यह टूर्नामेंट सात सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान इसका मुख्य मेजबान होगा. हालांकि, भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है.

2028 महिला T20 WC: पाक मेजबानी को तैयार, यूएई में हो सकते हैं भारत के मैच Zoom

टी20 मह‍िला वर्ल्‍ड कप के मैच यूएई में खेल सकता है भारत.

लाहौर. पाकिस्तान 2028 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के सभी मैचों की मेजबानी करना चाहता है.  हालांकि भारत से जुड़े मुकाबलों के लिए संयुक्त अरब अमीरात को तटस्थ स्थल के रूप में चुने जाने पर विचार किया जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीम का यह टूर्नामेंट सात सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान इसका मुख्य मेजबान होगा. हालांकि, भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है.

पाकिस्तान और भारत के बीच ‘हाइब्रिड मॉडल’ लागू है. इसके तहत जब भी इनमें से कोई देश आईसीसी या एशियाई टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो दूसरे देश की टीम अपने मैच निर्धारित तटस्थ स्थल पर खेलती है. इस व्यवस्था का पालन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से किया जा रहा है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान ने की थी.

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच यूएई में खेले थे और दुबई में फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के 15 में से 10 मैच की मेजबानी की थी. इनमें लाहौर में खेला गया एक सेमीफाइनल भी शामिल था जिसमें भारतीय टीम नहीं खेली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने कहा कि उनका देश महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है, लेकिन वह आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपनाए गए इसी मॉडल को लागू करने की मांग करेगा.

अधिकारी ने कहा, ‘हम दोनों ग्रुप के मैचों और उन नॉकआउट मुकाबलों की मेजबानी करना चाहेंगे, जिनमें भारतीय टीम शामिल नहीं होगी. संभवतः यूएई सभी के लिए पसंदीदा तटस्थ स्थल होगा क्योंकि पाकिस्तान से दुबई की यात्रा कम समय में पूरी हो जाती है. इससे खर्च कम होगा और व्यवस्थाएं संभालना भी आसान होगा.’

दुनिया की शीर्ष महिला टीमों में शामिल भारत के नॉकआउट चरण में पहुंचने की प्रबल संभावना है. हालांकि, अगर भारतीय टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाती है तो यह मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जाएगा. आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले देशों को वैश्विक क्रिकेट संस्था से मेजबानी शुल्क मिलता है. इसके अलावा, टूर्नामेंट के अन्य खर्चों के प्रबंधन के लिए भी उन्हें धनराशि दी जाती है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2026, 22:17 IST



Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘सॉरी बोलने में कभी शर्मिंदगी नहीं होती’, अक्षय खन्ना का जब अपनी गलतियों पर छलका दर्द, क्यों लोगों संग घुल नहीं पाते एक्टर?

Next Post

Kasganj Gangrape: पिता संग रामलीला देखने आई थी बच्ची, दरिंदों की पड़ी नजर, अकेली पाकर बोलेरो में सारी हदें कर दी पार

Next Post
Kasganj Gangrape: पिता संग रामलीला देखने आई थी बच्ची, दरिंदों की पड़ी नजर, अकेली पाकर बोलेरो में सारी हदें कर दी पार

Kasganj Gangrape: पिता संग रामलीला देखने आई थी बच्ची, दरिंदों की पड़ी नजर, अकेली पाकर बोलेरो में सारी हदें कर दी पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement