• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kasganj Gangrape: पिता संग रामलीला देखने आई थी बच्ची, दरिंदों की पड़ी नजर, अकेली पाकर बोलेरो में सारी हदें कर दी पार

Admin by Admin
October 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Kasganj Gangrape: पिता संग रामलीला देखने आई थी बच्ची, दरिंदों की पड़ी नजर, अकेली पाकर बोलेरो में सारी हदें कर दी पार


Last Updated:October 23, 2026, 22:55 IST

Minor Girl Rape Case: कासगंज में नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. आरोपियों ने सरेशाम एक नाबालिक छात्रा को बोलेरो में उठाकर ले गए. फिर, सुनसान जगह पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पिता संग रामलीला देखने आई थी बच्ची, दरिंदों ने अकेली पाकर सारी हदें कर दी पारZoom

नबालिग से गैंगरेप करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kasganj Gangrape Case: कासगंज में नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. उसे सरेशाम सैकड़ों लोगों के बीच से दो दरिंदे बोलेरो गाड़ी में उठाकर ले गए. फिर, सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. छात्रा की तबियत खराब होने पर उसे दोनों आरोपी छोड़कर फरार हो गए. वह जख्मी हालत में अपने परिवार के पास पहुंची. तब जाकर मामला सामने आया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के पिता ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी उनके साथ रामलीला देखने के लिए आई हुई थी. मेला स्थल पर काफी भीड़भाड़ थी. इसी दौरान बच्ची थोड़ी दूर एक प्लॉट के पास खड़ी हो गई, जिस पर वहां मौजूद दो शोहदों की बुरी नजर पड़ गई. आरोपियों ने मौका पाकर पहले उसके साथ छेड़खानी की और फिर जबरन उसे उठाकर एक बोलेरो गाड़ी में डाल लिया.

इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहाँ दोनों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं. जब दरिंदगी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी, तो आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह जख्मी और सहमी हालत में बच्ची अपने परिवार के पास पहुंची और रोते हुए आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
परिवार की तहरीर पर पटियाली थाने में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश तेज कर दी. पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव (पुत्र नरेशचंद्र) और सुनील (पुत्र राजेंद्र सिंह) को नगला मंसूख रोड से दबोच लिया. पुलिस पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनील के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Kasganj,Uttar Pradesh

First Published :

October 23, 2026, 22:55 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

Next Post

‘मैं तेरा खून भी लूंगा और आजादी भी छीनकर’, ‘फौजी’ का धांसू टीजर OUT, प्रभास के फर्स्ट लुक ने लूटी महफिल

Next Post
‘मैं तेरा खून भी लूंगा और आजादी भी छीनकर’, ‘फौजी’ का धांसू टीजर OUT, प्रभास के फर्स्ट लुक ने लूटी महफिल

'मैं तेरा खून भी लूंगा और आजादी भी छीनकर', 'फौजी' का धांसू टीजर OUT, प्रभास के फर्स्ट लुक ने लूटी महफिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement