• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘सॉरी बोलने में कभी शर्मिंदगी नहीं होती’, अक्षय खन्ना का जब अपनी गलतियों पर छलका दर्द, क्यों लोगों संग घुल नहीं पाते एक्टर?

Admin by Admin
October 24, 2026
in मनोरंजन
0
‘सॉरी बोलने में कभी शर्मिंदगी नहीं होती’, अक्षय खन्ना का जब अपनी गलतियों पर छलका दर्द, क्यों लोगों संग घुल नहीं पाते एक्टर?


Last Updated:October 23, 2026, 23:37 IST

अक्षय खन्ना एक बेहतरीन एक्टर हैं, मगर वे फिल्मी पार्टियों और इवेंट में कम ही नजर आते हैं. वे लोगों के बीच एक दायरे में रहते हैं, मानों उनके और दूसरे के बीच एक अदृश्य दीवार हो. उन्होंने कभी एक चैट शो में अपनी शख्सियत के अनजाने पहुलओं पर बात की थी, जिसके बाद लोगों को उनकी संवेदनशील शख्सियत का पता चला था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'सॉरी बोलने में कभी शर्मिंदगी नहीं होती' अक्षय का जब अपनी गलतियों पर छलका दर्दZoom

अक्षय खन्ना एक बेहतरीन एक्टर हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना अपनी बेहतरीन अभिनय एक्टिंग के अलावा निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रहते हैं. वह न तो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और न ही अपनी फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट में अक्सर नजर आते हैं. जब अक्षय खन्ना ने बताया था कि वह अपनी मर्जी से इंट्रोवर्ट नहीं हैं. अक्षय पब्लिक इवेंट और मीडिया की चकाचौंध से भी दूरी बनाए रखते हैं. शूटिंग से फुर्सत मिलने पर वह अपना अधिकतर समय अलीबाग स्थित घर में बिताना पसंद करते हैं. कई साल पहले चैट शो ‘रेंडेवू विद सिमी गरेवाल’ में पहुंचने पर सिमी ग्रेवाल ने अक्षय खन्ना की शख्सियत के इस रहस्यमयी पहलू को समझने की कोशिश की थी.

सिमी ने बातचीत के दौरान कहा था कि अक्षय अपने आसपास एक तरह की दीवार खड़ी कर लेते हैं, जिससे लोग उनसे दूर हो जाते हैं. इस पर अक्षय ने जवाब दिया, ‘मैं शायद अब उन दीवारों को थोड़ा पारदर्शी दिखाने लगा हूं, लेकिन वे अब भी मौजूद हैं.’ जब सिमी ने उनसे पूछा कि क्या वह बेहद संवेदनशील और भावुक व्यक्ति हैं तो अक्षय ने इसे स्वीकार करते हुए कहा, ‘जो लोग मेरे बेहद करीब होते हैं, उनके प्रति मैं बहुत संवेदनशील हूं. उनकी छोटी-सी बात भी मुझे गहराई से प्रभावित कर देती है.’

माफी मांगने से भी नहीं रहते पीछे
अक्षय ने यह भी माना कि वह किसी का दिल दुखाना नहीं चाहते, लेकिन कई बार अनजाने में ऐसा हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘बाद में मुझे इसका पछतावा होता है और मैं सोचता हूं कि दोबारा ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन कभी-कभी गलती हो ही जाती है. क्योंकि मैं खुद बहुत संवेदनशील हूं, इसलिए दूसरों की भावनाओं को लेकर भी काफी सतर्क रहता हूं.’ माफी मांगने को लेकर अपना नजरिया साझा करते हुए अक्षय ने कहा कि उन्हें कभी भी सॉरी बोलने में परेशानी महसूस नहीं हुई.

लोगो से मिलना पसंद करते हैं अक्षय खन्ना
अक्षय बोले, ‘माफी मांगना बहुत अच्छी बात है. यह बेहद आसान है और आपको राहत भी देती है.’ इसी बातचीत के दौरान अक्षय खन्ना ने यह भी साफ किया था कि वह अपनी पसंद से इंट्रोवर्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से मिलना-जुलना और उन्हें जानना अच्छा लगता है, लेकिन यह उनके लिए स्वाभाविक रूप से आसान नहीं है. अक्षय ने कहा, ‘मुझे लोगों से मिलना और उन्हें समझना अच्छा लगता है, बस मेरे पास यह करने की वो क्षमता या कौशल नहीं है. किसी काम को नहीं करना चाहने और उसे न कर पाने में बहुत बड़ा अंतर होता है.’ उनके इस बयान से पता चलता है कि कि लोगों से दूरी बनाकर रखने की उनकी आदत के पीछे कोई अहंकार नहीं, बल्कि उनका स्वभाव और व्यक्तित्व है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2026, 23:37 IST





Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

UP Expressway | UP Link Expressway | ₹290000000000 के 4 लिंक एक्सप्रेसवे, ग्राउंड पर इंजीनियरों की फौज रखेगी बाज की नजर; छोटी सी चूक पर होगी कार्रवाई

Next Post

2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

Next Post
2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

2028 वुमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी चाहता है पाक‍िस्‍तान, यूएई में हो सकते हैं भारत के मुकाबले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement