• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दूसरी बार मां बनने के बाद काम पर लौटीं दीपिका पादुकोण, SRK संग शूट करेंगी ‘किंग’ ग्रैंड सॉन्ग, मुंबई में लगेगा सेट

Admin by Admin
October 23, 2026
in मनोरंजन
0
दूसरी बार मां बनने के बाद काम पर लौटीं दीपिका पादुकोण, SRK संग शूट करेंगी ‘किंग’ ग्रैंड सॉन्ग, मुंबई में लगेगा सेट


Last Updated:October 23, 2026, 20:57 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बेटी के जन्म के बाद सेट पर वापसी करने जा रही हैं. वह शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि दीपिका पादुकोण किंग के लिए एक गाने की शूटिंग करने जा रही हैं. 26 अक्टूबर से मुंबई में इस स्पेशल ट्रैक की शूटिंग शाहरुख खान के साथ शुरू होने जा रही है, जो करीब एक हफ्ते तक चलेगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

शाहरुख संग 'किंग का गाना शूट करेंगी दीपिका, मुंबई में लगेगा सेट Zoom

‘किंग’ में शाहरुख खान संग धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण. (फोटो: Instagram@srk_my_heart_3000)

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ‘डंकी’ (2023) के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. शाहरुख इस मूवी में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी, जिन्होंने हाल ही में दूसरी बेटी को जन्म दिया है. अब खबर आ रही है कि दोनों सितारों की जोड़ी फिल्म ‘किंग’ के लिए एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख और दीपिका फिल्म ‘किंग’ के एक गाने की शूटिंग करने वाले हैं. 26 अक्टूबर से मुंबई में इस गाने की शूटिंग शुरू होने जा रही है, जो करीब हफ्ते भर तक चलेगी. इस धमाकेदार ट्रैक में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आने वाली है, जिसे मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी.

वैभवी मर्चेंट गाने को करेंगी कोरियोग्राफ

पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि इस गाने को साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा, लेकिन अब मुंबई के सेट पर ही इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. यह कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और शाहरुख खान का साथ में 8वां गाना होगा. इससे पहले दोनों फिल्म ‘जवान’ के सुपरहिट गानों में साथ काम कर चुके हैं. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और जयदीप अहलावत जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह मूवी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

19 सितंबर को दूसरी बार मां बनी दीपिका पादुकोण

बता दें कि दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के घर 19 सितंबर 2026 को नन्हीं परी ने जन्म लिया. स्टार कपल के घर दूसरी बेटी की किलकारी गूंजी है. इससे पहले 8 सितंबर 2024 को उनकी पहली बेटी जन्म हुआ था, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा है. हाल ही में रणवीर और दीपिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों बेटियों के साथ प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 23, 2026, 20:57 IST





Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Expressway Speed Limit: 100KMPH दिन में तो रात में 80, यूपी के एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार भूल जाइए, ब्रेक नहीं लगाया तो जेब हो जाएगी ढीली

Next Post

Ground Report : गंदगी से पटे तालाब में बोटिंग कर जीता नेशनल का सिल्वर, देखिए कैसे बदला सहारनपुर का योगी लेक?

Next Post
Ground Report : गंदगी से पटे तालाब में बोटिंग कर जीता नेशनल का सिल्वर, देखिए कैसे बदला सहारनपुर का योगी लेक?

Ground Report : गंदगी से पटे तालाब में बोटिंग कर जीता नेशनल का सिल्वर, देखिए कैसे बदला सहारनपुर का योगी लेक?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement