• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘वो शराब नहीं पीते’, दलेर मेहंदी के समर्थन में आए जिमी शेरगिल, कहा- मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाना गलत है

Admin by Admin
October 23, 2026
in मनोरंजन
0
‘वो शराब नहीं पीते’, दलेर मेहंदी के समर्थन में आए जिमी शेरगिल, कहा- मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाना गलत है


Last Updated:October 23, 2026, 19:27 IST

उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में मशहूर गायक दलेर मेहंदी की लाइव परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद पर अब बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल का रिएक्शन सामने आया है. मंत्री ने सिंगर पर शराब पीकर परफॉर्मेंस करने का आरोप लगाया था. अब इस मालम में जिमी शेरगल ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं, बल्कि वह हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सर्जरी से गुजरे हैं. एक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी की मेडिकल कंडीशन का मजाक उड़ाना सही नहीं है.

ख़बरें फटाफट

दलेर के समर्थन में आए जिमी, कहा- मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाना गलत हैZoom

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे जिमी शेरगिल. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल ने उत्तराखंड में एक इवेंट के दौरान मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी की लाइव परफॉर्मेंस को लेकर उपजे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है. इस पूरे मामले पर बात करते हुए एक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या गुजर रहा हो, तो ऐसी स्थिति में उसका मजाक बनाना बिल्कुल भी उचित नहीं है. जिमी ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी दलेर मेहंदी को कभी शराब पीते नहीं देखा है.

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में जिमी शेरगिल ने कहा, ‘मैं दलेर मेहंदी को कई साल से जानता हूं. वह बहुत सूफी इंसान हैं. जहां तक मुझे पता है, वह बिल्कुल शराब नहीं पीते हैं. मुझे लगता है कि उनका कोई ऑपरेशन हुआ है. मैं खुद भी ऐसे दौर से गुजर चुका हूं, जब कोई इंसान मेडिकल कंडीशन से जूझ रहा होता है. इसलिए ऐसी चीज का मजाक उड़ाना अच्छी बात नहीं है.’

किसी की मेडिकल कंडीशन का मजाक बनना गलत

जिमी शेरगिल ने अपनी मेडिकल कंडीशन से जुड़े अनुभव का जिक्र करते हुए कहा, ‘लोगों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. किसी की सेहत से जुड़ी परेशानी को समझे बिना उस पर टिप्पणी करना या उसका मजाक बनाना सही नहीं है.’

दलेर मंहेदी पर नशे में परफॉर्मेंस करने का आरोप

यह पूरा मामला 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का है जहां दलेर मेहंदी को परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था. कार्यक्रम के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई. मंत्री ने सवाल उठाया कि दलेर ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं तो गाना कैसे गाएंगे. उन्होंने गायक पर शराब पीकर आने और लाइव गाने के बजाय लिपसिंक करने का आरोप भी लगाया.

मीका सिंह ने बड़े भाई दलेर मेहंदी का किया बचाव

विवाद बढ़ने के बाद दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह ने उनका बचाव किया. उन्होंने कहा कि दलेर की तबीयत ठीक नहीं थी और वह हाल ही में हुई सर्जरी से उबर रहे थे. उन्होंने शराब पीने के आरोपों पर भी सवाल उठाए. इस बीच सुबोध उनियाल ने अपने पक्ष में कहा कि अगर दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, तो उन्हें आयोजकों को पहले ही बता देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि उन्हें गायक से कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं है और न ही उनका उन्हें ठेस पहुंचाने का इरादा था.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 23, 2026, 19:26 IST





Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. पुनर्वास मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ स्नातक एमएलसी चुनाव

Next Post

Expressway Speed Limit: 100KMPH दिन में तो रात में 80, यूपी के एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार भूल जाइए, ब्रेक नहीं लगाया तो जेब हो जाएगी ढीली

Next Post
Expressway Speed Limit: 100KMPH दिन में तो रात में 80, यूपी के एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार भूल जाइए, ब्रेक नहीं लगाया तो जेब हो जाएगी ढीली

Expressway Speed Limit: 100KMPH दिन में तो रात में 80, यूपी के एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार भूल जाइए, ब्रेक नहीं लगाया तो जेब हो जाएगी ढीली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement