संवाददाता@रामबली मिश्रा…

कंपोजिट विद्यालय बीजपुर पुनर्वास स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार आर्या की देखरेख में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्र पर कुल 176 मतों में से 125 मत पड़े। इनमें 73 पुरुष और 52 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार मतदान केंद्र पर कुल 71.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय तक चली और पूरे दिन केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।
