• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Anahat Singh Squash: पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, 18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका

Admin by Admin
October 23, 2026
in खेल
0
Anahat Singh Squash: पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, 18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका


Last Updated:October 23, 2026, 14:50 IST

Anahat Singh Squash: भारत की 18 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार पीएसए गोल्ड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई. विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज अनाहत ने क्वार्टरफाइनल में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हानी को 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया. दो गेम से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की, इससे पहले उन्होंने आठ बार की विश्व चैंपियन और विश्व नंबर तीन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब सेमीफाइनल में उनका सामना मलेशिया की शिवसंगारी सुब्रमण्यम से होगा.

पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, अनाहत का बड़ा धमाकाZoom

अनाहत सिंह ने स्क्वॉश में जीत हासिल की.

नई दिल्ली: भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के रेडवुड सिटी में चल रहे सिलिकॉन वैली ओपन टूर्नामेंट में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हानी पर पांच गेम की रोमांचक जीत के साथ पहली बार किसी पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

बचपन की आदर्श को सिर्फ 30 मिनट में हराया
विश्व में 15वें नंबर पर काबिज भारत की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने मिस्र की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी और आठ बार की विश्व चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेम में हराने के एक दिन बाद क्वार्टरफाइनल में विश्व में 14वें नंबर के खिलाड़ी हानी को 42 मिनट में 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया.

विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने 2-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके जीत हासिल की. भारतीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा:

मैंने इससे पहले कभी उसका सामना नहीं किया था और इसलिए मैं उसके खेल से परिचित नहीं थी. मैंने हालांकि उसे कई बार खेलते हुए देखा है और वह काफी अनुभवी खिलाड़ी है. विशेषकर कल के मैच में (एलशेरबिनी के खिलाफ) जीत के बाद मुझे पता है कि अगर मैं अच्छा खेलती हूं तो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकती हूं. मैं इसी मानसिकता के साथ कोर्ट पर उतरी थी.

अनाहत का अगला मुकाबला मलेशिया की विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन शिवसंगारी सुब्रमण्यम से होगा. अनाहत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रतियोगिता में आगे बढ़कर खुश हूं. मैं अपनी लय बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2026, 14:50 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दिलजीत दोसांझ के शो का दिल्ली में रास्ता साफ, पुलिस ने दी हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा धमाकेदार कॉन्सर्ट

Next Post

Dairy Farming Tips | best cow breed for dairy farming | पशुपालन टिप्स | Animal Husbandry |

Next Post
Dairy Farming Tips | best cow breed for dairy farming | पशुपालन टिप्स | Animal Husbandry |

Dairy Farming Tips | best cow breed for dairy farming | पशुपालन टिप्स | Animal Husbandry |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement