• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दिलजीत दोसांझ के शो का दिल्ली में रास्ता साफ, पुलिस ने दी हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा धमाकेदार कॉन्सर्ट

Admin by Admin
October 23, 2026
in मनोरंजन
0
दिलजीत दोसांझ के शो का दिल्ली में रास्ता साफ, पुलिस ने दी हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा धमाकेदार कॉन्सर्ट


Last Updated:October 23, 2026, 16:24 IST

दिल्ली में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले ‘ऑरा इंडिया टूर’ के शो को दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है. सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कड़े इंतजामों पर चर्चा के बाद बुकमायशो और पुलिस प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद यह राहत भरी खबर सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिलजीत के शो का दिल्ली में रास्ता साफ, पुलिस ने कॉन्सर्ट के लिए दी परमिशनZoom

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली हरी झंडी. (फोटो: Instagram@diljitdosanjh)

नई दिल्ली. मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर पिछले कुछ दिनों से चल रहा खत्म हो चुका है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट को हरी झंडी मिल गई है. सुरक्षा चिंताओं के कारण पहले दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट के लिए अनुमति पर अस्थायी रोक लगा दी थी. मगर अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ ही अब सभी संशय खत्म हो गए हैं और राजधानी में मौजूद दिलजीत दोसांझ के फैंस में जश्न का माहौल है.

बुकमायशो की टीम ने साफ किया है कि दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का शो रद्द नहीं हुआ था, बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी. आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने से जुड़ी अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी जारी कर दी गई.

30 अक्टूबर को होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

बुकमायशो की टीम की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें सही नहीं हैं. इवेंट की मंजूरी को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था. त्योहारों के मौसम में सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने इवेंट के आयोजक बुकमायशो लाइव से सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था.

आयोजकों ने दिल्ली पुलिस को दिलाया भरोसा

अपडेट के अनुसार, बुकमायशो लाइव की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की और कॉन्सर्ट को लेकर अपनी विस्तृत योजना पेश की. आयोजकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा. इसके बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी देने पर दोबारा विचार किया और अनुमति दे दी.

दिलजीत दोसांझ के फैंस ने ली राहत की सांस

बुकमायशो की टीम ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो. इस अपडेट से उन फैंस को राहत मिली है, जो शो को लेकर असमंजस में थे.दिलजीत के दिल्ली शो को मंजूरी मिलने के बाद अब उनके फैंस 30 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं. उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ में दिल्ली के बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी कॉन्सर्ट हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 23, 2026, 15:55 IST





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 24 अक्टूबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर चलेगा विशेष अभियान

Next Post

Anahat Singh Squash: पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, 18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका

Next Post
Anahat Singh Squash: पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, 18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका

Anahat Singh Squash: पहले बचपन की आदर्श को हराया, अब 2-1 से पिछड़कर पलटी बाजी, 18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement