• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मंडी परिसर में अग्निकांड के बाद व्यापार मंडल ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

JK Gupta by JK Gupta
October 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..बुनियादी सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने मंडी परिसर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद व्यापारियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर गहरी चिंता जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर पीड़ित और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने, लंबे समय से तौल कांटा खराब रहने, साफ-सफाई की कमी, बिजली व्यवस्था बदहाल होने और सुरक्षा इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये का राजस्व देने के बावजूद व्यापारियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल और जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू केसरी ने आरोप लगाया कि समस्याओं से मंडी प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने, तौल कांटा ठीक कराने, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था।

संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Views: 190
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

एशियाड पैरा बैडमिंटन: नितेश और नवीन को स्वर्ण, प्रमोद, तुलसीमति और नित्या को रजत

Next Post

लखनऊ जेल पहुंचते ही मुलाहिजा बैरक में क्यों भेजी गई श्रद्धा दुबे? पहली रात सिर्फ पानी पिया, सुबह खाया दलिया

Next Post
लखनऊ जेल पहुंचते ही मुलाहिजा बैरक में क्यों भेजी गई श्रद्धा दुबे? पहली रात सिर्फ पानी पिया, सुबह खाया दलिया

लखनऊ जेल पहुंचते ही मुलाहिजा बैरक में क्यों भेजी गई श्रद्धा दुबे? पहली रात सिर्फ पानी पिया, सुबह खाया दलिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement