• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियाड पैरा बैडमिंटन: नितेश और नवीन को स्वर्ण, प्रमोद, तुलसीमति और नित्या को रजत

Admin by Admin
October 23, 2026
in खेल
0
एशियाड पैरा बैडमिंटन: नितेश और नवीन को स्वर्ण, प्रमोद, तुलसीमति और नित्या को रजत


Last Updated:October 23, 2026, 13:31 IST

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 फाइनल में हमवतन प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. प्रमोद को रजत से संतोष करना पड़ा. नवीन शिवकुमार ने पुरुष एकल एसएल4 फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया. महिला एकल एसएच6 में नित्या श्री सुमति सिवन और महिला एसयू5 में तुलसीमति मुरुगेसन को रजत पदक मिला.

asian-games-utility

एशियाड पैरा बैडमिंटन: नितेश और नवीन को स्वर्ण, प्रमोद, तुलसीमति-नित्या को रजतZoom

पैरा एशियन गेम्स में भारतीयय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन

नागोया: भारत के नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को बैडमिंटन पुरूष एकल एसएल3 और एसएल4 स्वर्ण पदक जीता. पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं के बीच हुए मुकाबले में नितेश ने 38 वर्ष के प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराया. वहीं 2018 और 2022 में स्वर्ण जीतने वाले प्रमोद को रजत पदक मिला.

पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नितेश ने कहा, ‘एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है. पिछली बार मैं काफी करीब पहुंचकर हार गया था. इस बार प्रमोद को दो गेम में हराना काफी खास है और ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है.’

नवीन ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21- 9, 21-17 से हराया. तोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भगत ने कहा, ‘मुझे अच्छा नहीं लग रहा क्योंकि मैं लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतना चाहता था, लेकिन आज मेरे कुछ स्ट्रोक्स गलत हो गए और निर्णय भी सही नहीं रहे.’

नित्या श्री सुमति सिवन ने महिला एकल एसएच6 फाइनल में चीन की लि फेंगमेइ से 12-21, 13-21 से हारने के बाद रजत पदक जीता. इससे पहले तुलसीमति मुरूगेसन को महिला एसयू5 वर्ग में रजत से संतोष करना पड़ा जो फाइनल में चीन की यांग कियूशिया से 18-21, 11-21 से हार गई.

पेरिस पैरालंपिक की रजत पदक विजेता तुलसीमति दो स्वर्ण पदकों की दौड़ में है. वह मिश्रित युगल में नितेश के साथ फाइनल खेलेंगी जबकि मानसी जोशी के साथ महिला युगल फाइनल में भी हैं.

पैरा बैडमिंटन में एसएल3 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके निचले अंगों (पैरों) में काफी विकलांगता है और वे आधे कोर्ट पर खेलते हैं, जबकि एसएल4 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके निचले अंगों में विकलांगता तो है, लेकिन उनका चलने और दौड़ने का संतुलन बेहतर है. एसयू5 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके ऊपरी अंगों (हाथों) में विकलांगता है, जबकि एसएच6 कम कद वाले खिलाड़ियों के लिए है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2026, 13:31 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘नाम देवदूतों वाला पर शैतान को मैं…’, मलाइका के 53वें बर्थडे पर बहन अमृता ने लिखी ऐसी कविता, करीना भी हुईं फैन

Next Post

सोनभद्र. मंडी परिसर में अग्निकांड के बाद व्यापार मंडल ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Next Post

सोनभद्र. मंडी परिसर में अग्निकांड के बाद व्यापार मंडल ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement