@जे0 के0…..

Sonbhadra। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सोनभद्र जिले में मतदान जारी रहा। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी खंड स्नातक चुनाव में कुल 16,832 मतदाताओं में से 3,029 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस तरह दोपहर 12 बजे तक 18.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,738 मतदाताओं में से 805 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 46.32 प्रतिशत रहा।

दोपहर 12 बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत स्नातक की तुलना में काफी अधिक रहा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।
