• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नवनियुक्त आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

JK Gupta by JK Gupta
October 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार, 22 अक्टूबर को नवनियुक्त आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह टेकाम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रदेश सोशल मीडिया पदाधिकारी संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, एडवोकेट श्रीकांत सरोज, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा, दयाशंकर पांडेय, सेतराम केसरी और शीतला सिंह पटेल सहित अन्य नेता शामिल रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह टेकाम ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सोनभद्र के आदिवासी समाज की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि जिले के कई आदिवासी क्षेत्रों में बिजली, सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इन समस्याओं को दूर कराने के लिए वे प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज के अधिकारों की लोकतांत्रिक तरीके से रक्षा करने के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में चोपन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह, पिछड़ा वर्ग के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, पारस गोंड, संजय सिंह गोंड, रामगनेश गोंड, राय सिंह बैगा और राजकुमार बैगा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना ने चलाया हंसी का ऐसा ‘उड़ता तीर’, जो सीधा निशाने पर लगता है

Next Post

pig farming business plan | pig farming loan | सुअर पालन का कारोबार कर पशुपालक बन सकते हैं लखपति, एक्सपर्ट ने बताया कमाई का पूरा फॉर्मूला

Next Post
pig farming business plan | pig farming loan | सुअर पालन का कारोबार कर पशुपालक बन सकते हैं लखपति, एक्सपर्ट ने बताया कमाई का पूरा फॉर्मूला

pig farming business plan | pig farming loan | सुअर पालन का कारोबार कर पशुपालक बन सकते हैं लखपति, एक्सपर्ट ने बताया कमाई का पूरा फॉर्मूला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement