@जे0 के0…..

Sonbhadra। स्नातक विधान परिषद चुनाव के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपनी पत्नी तृप्ति चौबे के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मतदान किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही। विधायक ने मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
