Last Updated:
Meerut News: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इन बदलावों को जल्द ही लागू किया जाएगा. इसमें विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से अपने वाहनों से आने वाले कर्मचारियों और प्रोफेसरों को पास जारी किए जाएंगे, जिसके अनुसार ही उनके वाहन को परिसर में एंट्री मिलेगी. इसके लिए एएनपीआर का भी सहारा लिया जाएगा.
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इन बदलावों को जल्द ही लागू किया जाएगा. यह जानकारी लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए सीसीएसयू प्रवेश समिति के सदस्य मितेंद्र गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में सुरक्षा में बड़े बदलाव किए जा रहे है. इसमें विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से अपने वाहनों से आने वाले कर्मचारियों और प्रोफेसरों को पास जारी किए जाएंगे, जिसके अनुसार ही उनके वाहन को परिसर में एंट्री मिलेगी. इसके लिए एएनपीआर का भी सहारा लिया जाएगा.
इन स्टूडेंट को मिलेंगे टोकन
वहीं दूर-दराज से आने वाले स्टूडेंट्स को टोकन उपलब्ध कराए जाएंगे. जिनके पास यह व्यवस्था होगी, वैसे भी स्टूडेंट मुख्य द्वार से प्रवेश करते हुए अगर उनके पास वहां होंगे तो उन्हें केपी हॉस्टल के पीछे पार्किंग में लगाने होंगे. उसके पश्चात ही वह विश्वविद्यालय में जो संबंधित कार्य है वह करा पाएंगे. कैंपस परिसर में उन्हें वाहन ले आने की अनुमति नहीं होगी. इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी वाहनों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है.
आधुनिक तकनीक और कैमरों से निगरानी
गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार के बाद कई स्थानों पर आधुनिक तकनीक वाले बैरियर भी लगाए जाएंगे. जिन वाहनों का डेटाबेस होगा, उनके लिए ये बैरियर स्वतः ही उठ जाएंगे. इसके अलावा सभी वाहनों को केपी हॉस्टल के पीछे बनी पार्किंग में जाना होगा. साथ ही, वाहनों की स्पीड और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि पूरी निगरानी की जा सके. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था दीपावली के बाद लागू की जाएगी.
बता दें कि कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के केपी हॉस्टल के पीछे पार्किंग में बैठे एक युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद सोशल मीडिया और विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह की वीडियो विश्वविद्यालय की होने से इनकार किया था, लेकिन एहतियात बरतते हुए ये कदम उठाए जा रहे हैं.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

