• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Voter List: वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो क्या करें? नोट कर लें तारीख कब क्या करना है, अफसरों के तबादले पर भी रोक

Admin by Admin
October 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Voter List: वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो क्या करें? नोट कर लें तारीख कब क्या करना है, अफसरों के तबादले पर भी रोक


Last Updated:October 22, 2026, 23:18 IST

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है. यह रोक 12 नवंबर से 4 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी और आयोग की अनुमति के बिना किसी का ट्रांसफर नहीं होगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 नवंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होगी और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. कार्य में गड़बड़ी मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो क्या करें? नोट कर लें तारीख कब क्या करना हैZoom

यूपी में वोटर लिस्ट दुरुस्त होने तक संबंधित अफसरों के ट्रांसफर पर रोक.

UP Election News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) को लेकर चुनाव आयोग ने एक बेहद कड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. आयोग ने एसएसआर प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों के तबादलों पर पूरी तरह रोक लगा दी है. केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह रोक आगामी 12 नवंबर से लेकर 4 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि के दौरान चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति के बिना इन पदों पर तैनात किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-13 (सी) के तहत मतदाता सूची तैयार करने, उसके पुनरीक्षण और संशोधन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाते हैं. इस पूरी अवधि के दौरान ये अधिकारी सीधे तौर पर आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन के अधीन कार्य करते हैं. यही वजह है कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के पद रिक्त नहीं रखे जाएंगे और इनमें फेरबदल के लिए आयोग की हरी झंडी लेना अनिवार्य होगा.

तय किया गया पूरा चुनावी और पुनरीक्षण कार्यक्रम

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आगामी 12 नवंबर को राज्य में ड्राफ्ट मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन किया जाएगा. इसके तुरंत बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक आम जनता इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेगी. प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात आगामी 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में जिन नागरिकों के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज हैं, उनके नाम हटाने के लिए सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से फॉर्म-7 भरवाकर दोहरी प्रविष्टि वाले नाम काटे जाएंगे. अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि मतदाता सूची के इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई, तो इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 22, 2026, 23:17 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘दूसरा’ की कहानी का क्रिकेट से क्या है कनेक्शन? जिसने सौरव गांगुली को किया परेशान, सोच से परे है क्लाइमैक्स

Next Post

जान पर खेलकर मलाइका अरोड़ा ने की गाने की शूटिंग, डांस करते हुए कमर से बहने लगा था खून, रातोंरात बन गईं स्टार

Next Post
जान पर खेलकर मलाइका अरोड़ा ने की गाने की शूटिंग, डांस करते हुए कमर से बहने लगा था खून, रातोंरात बन गईं स्टार

जान पर खेलकर मलाइका अरोड़ा ने की गाने की शूटिंग, डांस करते हुए कमर से बहने लगा था खून, रातोंरात बन गईं स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement