• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जान पर खेलकर मलाइका अरोड़ा ने की गाने की शूटिंग, डांस करते हुए कमर से बहने लगा था खून, रातोंरात बन गईं स्टार

Admin by Admin
October 23, 2026
in मनोरंजन
0
जान पर खेलकर मलाइका अरोड़ा ने की गाने की शूटिंग, डांस करते हुए कमर से बहने लगा था खून, रातोंरात बन गईं स्टार


Last Updated:October 23, 2026, 04:01 IST

मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में एक्टिंग भी की है, मगर दर्शक उन्हें शानदार डांस के लिए याद करते हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कुछ सुपरहिट गानों में यादगार परफॉर्मेंस दी. एक गाने ने तो उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था, लेकिन उसे शूट करना जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने जैसा था. गाने की शूटिंग करते वक्त स्थिति बड़ी मुश्किल थी. दरअसल, मलाइका अरोड़ा के कमर से खून बहने लगा था. हालांकि उसी गाने ने उनको बॉलीवुड का स्टार बना दिया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज होने के सालों बाद भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘छैंया छैंया’, जिसमें मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से..’ के इस गाने ने मलाइका को घर-घर में पहचान दिलाई. पर्दे पर उनका डांस जितना आसान और शानदार नजर आया, उसकी शूटिंग उतनी ही मुश्किल थी. (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने एक शो में बताया था कि ट्रेन पर डांस करते समय तेज हवा के कारण उनका बैलेंस बिगड़ जाता था. ऐसे में टीम को उन्हें रस्सी से बांधना पड़ा. शूटिंग के बाद जब रस्सी हटाई गई तो उनकी कमर के आसपास कट लग गए थे और खून निकलने लगा था. मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टेलीविजन से की.
(फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

साल 1990 के दशक में जब एमटीवी इंडिया ने अपना काम शुरू किया, तब मलाइका को वीडियो जॉकी के तौर पर मौका मिला. उन्होंने ‘लव लाइन’ और ‘स्टाइल चेक’ जैसे शो होस्ट किए. इस दौरान उनके बातचीत करने के स्टाइल और स्क्रीन पर मौजूदगी को पसंद किया गया. धीरे-धीरे उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी पहचान बनाई और कई विज्ञापनों में नजर आईं.
(फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मलाइका के करियर का बड़ा मोड़ साल 1998 में आया, जब वह मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से..’ के गाने ‘छैंया छैंया’ में नजर आईं. इस गाने को एआर रहमान ने संगीत दिया था और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे. फराह खान ने गाने की कोरियोग्राफी की थी. शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस करती मलाइका का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया.
(फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

गाने की शूटिंग के दौरान मलाइका को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. साल 2019 में डांस रियलिटी शो में मलाइका ने बताया था कि तेज हवा के कारण ट्रेन पर डांस करते समय वह बार-बार एक तरफ से दूसरी तरफ झूल रही थीं और कई बार गिर भी गई थीं. बैलेंस को बनाए रखने के लिए टीम ने उनके घाघरे के रास्ते कमर पर रस्सी बांधकर ट्रेन से बांध दिया था, ताकि ट्रेन की रफ्तार के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिल सके, लेकिन जब शूटिंग के बाद रस्सी हटाई गई तो उनकी कमर के आसपास कट के निशान थे और खून निकल रहा था. मलाइका ने बताया था कि यह देखकर पूरी टीम परेशान हो गई थी.
(फोटो साभार: IMDb)

‘छैंया छैंया’ के बाद मलाइका ने कई और गानों में अपने डांस से दर्शकों का ध्यान खींचा. साल 2002 में फिल्म ‘कांटे’ के गाने ‘माही वे’ में उनका अंदाज पसंद किया गया. इसके बाद वह ‘काल’ के गाने ‘काल धमाल’ में भी नजर आईं.
(फोटो साभार: IMDb)

साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ का गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई’ उनके करियर का एक और बड़ा हिट साबित हुआ. बाद में ‘हाउसफुल 2’ के ‘अनारकली डिस्को चली’ जैसे गानों में भी उन्होंने डांस किया. मलाइका ने फिल्मों में अभिनय भी किया. वह ‘कांटे’ और ‘ईएमआई’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. (फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी काम किया. दोनों ने मिलकर अरबाज खान प्रोडक्शंस की शुरुआत की, जिसके तहत ‘दबंग’ जैसी फिल्म बनी. मलाइका ने आगे चलकर डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर भी काम किया. ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ जैसे शो में उनकी मौजूदगी देखने को मिली.
(फोटो साभार: Instagram@malaikaaroraofficial)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 23, 2026, 04:01 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

UP Voter List: वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो क्या करें? नोट कर लें तारीख कब क्या करना है, अफसरों के तबादले पर भी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement