• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मंच पर उनके साथ जो हुआ, वो अपमानजनक’, दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं इला अरुण, कहा- हम बेहद नाराज हैं

Admin by Admin
October 23, 2026
in मनोरंजन
0
‘मंच पर उनके साथ जो हुआ, वो अपमानजनक’, दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं इला अरुण, कहा- हम बेहद नाराज हैं


नई दिल्ली. मशहूर गायक दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद के बाद मनोरंजन जगत से पूरी तरह समर्थन मिल रहा है. इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए गायिका इला अरुण खुलकर उनके समर्थन में उतरी हैं. इला अरुण ने मंच पर दलेर मेहंदी के साथ हुए दुर्व्यवहार को बेहद निंदनीय और अपमानजनक करार दिया. उन्होंने कहा कि इस वाकये से पूरी संगीत इडंस्ट्री और फैंस आहत हैं. उन्होंने दलेर मेहंदी की तारीफ करते हुए उन्हें इस कड़वे अनुभव को दिल से न लगाने की सलाह दी है.

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में इला अरुण ने कहा, ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री, दर्शक और संगीत जगत के लोग बहुत दुखी और नाराज हैं. दलेर मेहंदी हमारे लिए सिर्फ एक करीबी दोस्त ही नहीं, बल्कि भाई की तरह हैं. वह एक दिग्गज कलाकार हैं. सूफी और पंजाबी संगीत को लोकप्रिय बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि वहां क्या हुआ, लेकिन उन पर जो आरोप लगाए गए और जिस तरह से उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया या उनसे बात की गई, वह बिल्कुल सही नहीं था.’

निजी तौर पर सुलझाया जा सकता था मामला

इला ने कहा कि अगर आयोजकों या प्रायोजकों को गायक की तबीयत को लेकर कोई चिंता थी तो वे मंच पर सबके सामने बात करने के बजाय उनके सचिव से निजी तौर पर बात करके इस मामले को सुलझा सकते थे. उन्होंने कहा, ‘अगर आयोजकों या प्रायोजकों को कोई चिंता थी तो वे उनके सचिव को बुलाकर निजी तौर पर बात कर सकते थे. वे कह सकते थे कि शायद वह परफॉर्म करने की स्थिति में नहीं हैं. यह आयोजकों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी स्थितियों को सही ढंग से संभालें और सभी का ख्याल रखें.’

दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर जताई चिंता

कलाकारों को स्वभाव से संवेदनशील बताते हुए इला ने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा सदमा लगा है और वह बहुत दुखी हैं. उन्होंने गायक की सेहत को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इस स्थिति के गंभीर परिणाम हो सकते थे. उन्होंने कहा, ‘मंच पर उनके साथ जो हुआ, वह अपमानजनक और बेहद निंदनीय है. इस तरह के बर्ताव का कोई औचित्य नहीं है. आयोजकों को जो भी चिंताएं या असहमति थी, उसे निजी तौर पर पर्दे के पीछे सुलझाया जा सकता था. दलेर भाईजी के लाखों प्रशंसक और फॉलोअर्स हैं. अगर उन्हें हार्ट अटैक आ जाता तो क्या होता? वह इतने महान कलाकार हैं.’

कलाकातर के लिए सम्मान सबसे जरूरी चीज

गायिका ने आगे कहा कि भले ही किसी कलाकार को तबीयत ठीक न होने पर परफॉर्म नहीं करना चाहिए, लेकिन इस स्थिति को और अधिक सम्मानजनक तरीके से संभाला जाना चाहिए था. दलेर से सीखी गई बातों को याद करते हुए इला ने बताया कि उन्होंने उन्हें सम्मान का महत्व और एक कलाकार का दर्शकों के साथ जो रिश्ता होता है, उसकी अहमियत सिखाई है. उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने मुझे सिखाया है कि सम्मान सबसे जरूरी चीज है और एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी दौलत उसके दर्शकों और सुनने वालों का प्यार है. अगर कभी ऐसी स्थिति आए तो इंसान को अपने आत्म-सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए और ऐसे में परफॉर्म न करने का फैसला लेना चाहिए, लेकिन उनके साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया, उससे हम बेहद नाराज हैं.’

दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्मेंस करने का आरोप

बता दें कि 18 अक्टूबर को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में कुंजापुरी मेले में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनके कार्यक्रम में रुकावट डाली गई. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने उन्हें परफॉर्म करने से रोक दिया. उनका आरोप था कि देवी दुर्गा को समर्पित इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी शराब पीकर मंच पर आए थे. इस घटना पर मनोरंजन जगत के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है और जिस तरह से उनके साथ सबके सामने बर्ताव किया गया, उस पर चिंता जताई है.



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Metro News | Prayagraj news

Next Post

लेक व्यू अपार्टमेंट, क्लब हाउस और ऑक्सीजन पार्क… गोरखपुर में 300 लग्जरी फ्लैट का मेगा प्लान

Next Post
लेक व्यू अपार्टमेंट, क्लब हाउस और ऑक्सीजन पार्क… गोरखपुर में 300 लग्जरी फ्लैट का मेगा प्लान

लेक व्यू अपार्टमेंट, क्लब हाउस और ऑक्सीजन पार्क… गोरखपुर में 300 लग्जरी फ्लैट का मेगा प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement