• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

’34 की उम्र में हार्ट अटैक आया’, आसिफ खान की बीमारी पर मजाक से दुखी पत्नी, मेडिकल रिपोर्ट दिखाने को मजबूर

Admin by Admin
October 22, 2026
in मनोरंजन
0
’34 की उम्र में हार्ट अटैक आया’, आसिफ खान की बीमारी पर मजाक से दुखी पत्नी, मेडिकल रिपोर्ट दिखाने को मजबूर


Last Updated:October 22, 2026, 22:48 IST

काजी तौकीर ने ‘बिग बॉस 20’ में आसिफ खान की गंभीर बीमारी का मजाक उड़ाया था. तब काजी तौकीर के बयान पर आपत्ति जताई गई, मगर अब लोग आसिफ खान की बीमारी की स्थिति का मजाक उड़ा रहे हैं. लोगों को यकीन नहीं हुआ कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. एक्टर की पत्नी ने अब तमाम आलोचनाओं का जवाब देते हुए एक लंबा नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

'34 की उम्र में हार्ट अटैक आया', आसिफ खान की बीमारी पर मजाक से दुखी पत्नीZoom

आसिफ खान को ‘पंचायत’ सीरीज से पॉपुलैरिटी मिली थी. (फोटो साभार: Instagram@aasifkhan_1)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ में आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस के बाद विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल, काजी ने कमेंट किया था- ‘मुझे दिल का दौरा आ रहा है.’ हालांकि काजी का कहना था कि वह बस मजाक कर रहे थे और उनका आसिफ की मेडिकल हिस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन उनके कमेंट को आपत्तिजनक माना गया. एक्टर आसिफ खान को सेहत के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. एक्टर की पत्नी जेबा ने उन पर लग रहे आरोपों पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने 22 अक्टूबर को एक इमोशनल पोस्ट में एक्टर की सेहत पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया.

जेबा ने आसिफ खान के इलाज के बारे में बताया और अस्पताल के बिस्तर पर लेटे उनकी तस्वीर भी शेयर की. जेबा ने इस लंबी पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस उम्मीद में चुप्पी साधे रखी थी कि हालात शांत हो जाएंगे, लेकिन जैसे-जैसे आरोप बढ़ते गए, उन्हें मेडिकल डॉक्युमेंट शेयर करने के लिए मजबूर होना पड़ा. आसिफ की पत्नी ने लिखा, ‘मैं यह सोचकर चुप रही कि समय के साथ दर्द कम हो जाएगा और लोग आगे बढ़ जाएंगे. लेकिन मेरे पति और हमारे परिवार पर लगाए गए आरोपों और निगेटिव बयानबाजी के चलते अब चुप रहना मुमकिन नहीं. आसिफ के दर्द को करीब से देखने के बाद मुझे लगता है कि उनके और हमारे परिवार के प्रति मेरी जिम्मेदारी है कि मैं सच सामने लाऊं. हां, आसिफ को हार्ट अटैक आया था. एक बहुत गंभीर हार्ट अटैक. वह भी सिर्फ 34 साल की उम्र में.’

(फोटो साभार: Instagram@aasifkhan_1)

सफाई देने को मजबूर हुई आसिफ खान की पत्नी
एक्टर की पत्नी ने आगे कहा, ‘मेरा दिल टूट जाता है कि मुझे अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट साझा करनी पड़ रही है, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि उन्होंने जो झेला, वह सच था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोगों को यकीन दिलाने के लिए इतनी निजी बात को पब्लिक के सामने रखना पड़ेगा. जब आसिफ ने शुरुआत में कहा कि यह हार्ट अटैक नहीं बल्कि एसिड रिफ्लक्स है, तो इसके पीछे डर था. उन्हें चिंता थी कि सेहत की इस गंभीर हालात के कारण उनके हाथ से वे प्रोजेक्ट्स निकल सकते हैं, जिनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी. भविष्य के मौके भी बंद हो सकते हैं. एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां मौके हमेशा बने नहीं रहते, खासकर जब आपके पास कोई सपोर्ट न हो, तो यह डर बिल्कुल जायज था.’

आसिफ खान की मानसिक स्थिति की बयां
आसिफ की पत्नी ने उनकी मानसिक स्थिति के बारे में बताया. वे बोलीं, ‘वे डरे हुए थे कि उन्होंने जो भविष्य का सपना देखा था, वह कहीं छिन न जाए. आसिफ ने बचपन में ही अपने पिता को हार्ट अटैक के कारण खो दिया था. खुद इस स्थिति से गुजरने पर उन्हें वही पुराना दर्द और अपने परिवार को पीछे छोड़ जाने का डर फिर से महसूस हुआ.’ उन्होंने अपनी बात इस निराशा के साथ खत्म की कि किस तरह उनके पति की सेहत को चर्चा का विषय बना दिया गया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 22, 2026, 22:48 IST





Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना

Next Post

म्योरपुर. रथ पर निकले प्रभु श्रीराम, राम-भरत मिलाप पर दीपों से जगमगाया पूरा कस्बा

Next Post

म्योरपुर. रथ पर निकले प्रभु श्रीराम, राम-भरत मिलाप पर दीपों से जगमगाया पूरा कस्बा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement