• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. चोरों के आतंक से जनता पस्त, पुलिस मस्त!

JK Gupta by JK Gupta
October 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता…..


— विंढमगंज में 15 दिन में चोरी की तीसरी वारदात, दुकानदारों में बढ़ी दहशत


विंढमगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला मां काली मंदिर के सामने स्थित रोशन बीज भंडार का है, जहां चोर दुकान की छत पर लगी करकट की चादर काटकर अंदर घुस गए और करीब 2 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

दुकान मुडीसेमर निवासी हृदय नारायण कुशवाहा पुत्र डोमन कुशवाहा की बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों में चोरी की यह तीसरी घटना है। सबसे अहम बात यह है कि दुकान के आसपास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है। इसके बावजूद चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की जांच करने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि मां काली मंदिर के सामने दुकान की छत काटकर चोरी करने वाले आखिर कौन हैं? क्या पुलिस जल्द चोरों तक पहुंच पाएगी या चोरी की घटनाओं का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा? अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Views: 140
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अयोध्या राम मंदिर में 26 अक्टूबर को क्या है? पूजन का हो रहा भव्य आयोजन, संतों से लेकर कई बड़े लोगों को न्योता

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement