Last Updated:
टीवी का मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी वहू थी’ का सीजन 2 समाप्त हो गया है. अब एकता कपूर स्टार प्लस पर नया सो लेकर आ रही हैं, जिसमें गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या अहम रोल निभा रहे हैं. यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी. शो के टीजर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. एकता कपूर ने दावा किया कि इसकी कहानी बेहद खास होगी, जिससे दर्शक दिल से जुड़ पाएंगे.
एकता कपूर का स्टार प्लस पर नया शो आएगा.
नई दिल्ली: एकता कपूर के किरदार पीढ़ियों से दर्शकों के परिवार का हिस्सा रहे हैं. उनकी कहानियों के ट्विस्ट पूरे घर को एक साथ टीवी के सामने बैठने की वजह देते आए हैं. अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के समापन के बाद टेलीविजन की क्वीन स्टार प्लस पर एक नई कहानी लेकर आने की तैयारी में हैं. इस बार वे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी को पर्दे पर साथ ला रही हैं. हाल में जारी किए गए टीजर में दोनों बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस पहुंचते नजर आते हैं. पैपराजी के सवालों पर दोनों मुस्कुराते तो हैं, लेकिन अपने नए प्रोजेक्ट का राज नहीं खोलते. वहीं, एकता ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हुए साफ कर दिया, ‘सरप्राइज अभी बाकी हैं!’
एकता कपूर अपने नए शो के बारे में कहती हैं, ‘एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज अभी बाकी हैं! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के शानदार फिनाले के बाद हर कोई मुझसे पूछ रहा था- एकता, अब आगे क्या? अब मैं दर्शकों को ज्यादा इंतजार कैसे करवाती. मुझे पता था कि अगली कहानी कुछ खास होनी चाहिए. ऐसी कहानी, जो लोगों का ध्यान खींचे, उनके दिल को छुए और उन्हें एक बार फिर अपने किरदारों से प्यार करने पर मजबूर कर दे. इसकी शुरुआत गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को साथ लाने से बेहतर भला कैसे हो सकती थी. दोनों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है और मैं काफी समय से उन्हें एक साथ पर्दे पर देखना चाहती थी. अब जब यह आखिरकार होने जा रहा है, तो मैं बहुत उत्साहित हूं, थोड़ी घबराहट भी है. अभी से सोच रही हूं कि दोनों को साथ देखकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी.’
एकता कपूर के नए शो में दो फेमस चेहरे.
टेलीविजन को घर जैसा बताया
एकता कपूर ने कहा, ‘टेलीविजन मेरे लिए हमेशा घर जैसा रहेगा. ऐसे किरदार रचने का एहसास ही अलग है, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. दर्शकों के साथ यही रिश्ता हर नई कहानी को लेकर मेरा उत्साह बनाए रखता है. उन्होंने कहा, ‘सालों से दर्शकों ने मेरे शोज को जो प्यार दिया है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हर नई कहानी के साथ मेरी यही कोशिश रहती है कि उन्हें फिर कुछ ऐसा दूं, जिससे वे उतनी ही गहराई से जुड़ सकें. ‘क्योंकि’ ने दर्शकों को एक यादगार विदाई दी. अब वक्त है एक ऐसी नई शुरुआत का, जिससे उन्हें फिर प्यार हो जाए.’
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

