• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी घाटी में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक को रौंदा

JK Gupta by JK Gupta
October 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद….


— दर्दनाक हादसे में 4वर्षीय बालिका की मौके पर मौत, डेढ़ साल की बच्ची समेत तीन घायल


चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी घाटी के मोड़ पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घाटी की चढ़ाई पर मशीनरी सामान लदे एक हाफ डाला ट्रक ने पीछे से मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 4 वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35वर्षीय वीर बहादुर,18 वर्षीय विमलेश और एक डेढ़ वर्षीय मासूम सुरेंद्र की बच्ची घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकरीबारी ग्रामसभा के बरिया टोला निवासी एक परिवार पैशन प्रो मोटरसाइकिल (यूपी 64 एएल 7274) से मारकुंडी मीना बाजार होते हुए राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बाइक पर 35 वर्षीय वीर बहादुर पुत्र महादेव अगरिया निवासी बरिया मकरीबारी के साथ 18 वर्षीय युवक विमलेश पुत्र स्व.राममूरत निवासी मारकुंडी बनलही तथा चार वर्ष सोनम पुत्री सुरेंद्र और डेढ़ वर्ष एक बच्ची दोनों निवासिनी मकरीबारी बरिया की सवार थीं।

इसी दौरान मारकुंडी घाटी की चढ़ाई पर पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के हाफ डाला ट्रक (आरजे 14 जीपी 7218) ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में 4 वर्षीय बालिका सोनम पुत्री सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही

चोपन थाना पुलिस, गुरमा चौकी पुलिस और पीआरबी-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी;
मारकुंडी घाटी जैसे व्यस्त मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लंबा जाम लगने जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया। वहीं एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

50 सालों तक रहा अजेय… वो पहलवान जिसे दुनिया में कोई नहीं हरा पाया, रोज लगाता था हजारों दंड बैठक, ब्रूस ली भी था मुरीद

Next Post

11 साल से भाजपा में रहे पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने छोड़ा पार्टी का दामन, बोले- सम्मान न मिले तो ठेस पहुंचती है

Next Post
11 साल से भाजपा में रहे पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने छोड़ा पार्टी का दामन, बोले- सम्मान न मिले तो ठेस पहुंचती है

11 साल से भाजपा में रहे पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने छोड़ा पार्टी का दामन, बोले- सम्मान न मिले तो ठेस पहुंचती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement