• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का ऐलान, हर्षवर्धन बनेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जानें टाइटल का मतलब

Admin by Admin
October 21, 2026
in मनोरंजन
0
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का ऐलान, हर्षवर्धन बनेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जानें टाइटल का मतलब


Last Updated:October 21, 2026, 14:06 IST

मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा अपनी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म पुलिस कंपनी लेकर आ रहे हैं. टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे एनकाउंटर कॉप दया नायक की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म अगले स

Amazon Prime DayTop Deals Inside

राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का ऐलान, हर्षवर्धन बनेंगे कॉपZoom

तस्वीर साभार: राम गोपाल वर्मा X

नई दिल्ली. मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ लेकर आ रहे हैं. बुधवार को निर्देशक ने बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म का नाम ‘पुलिस कंपनी’ क्यों रखा है. साथ ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया. राम गोपाल वर्मा की पुलिस कंपनी फिल्म में हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे.

निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “पुलिस एक संस्था है और कंपनी एक पैसा कमाने वाला संगठन है लेकिन जब इसकी शक्तियां हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं, तो एक संस्था कंपनी बन जाती है. इसलिए नाम है ‘पुलिस कंपनी’.”

कब रिलीज होगी ‘पुलिस कंपनी’

इससे कुछ घंटे पहले ही निर्देशक ने ऐलान किया था कि उनकी फिल्म अगले साल 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उनके इस ऐलान के बाद से फैंस और फिल्म प्रेमियों में काफी उत्साह है.

‘पुलिस कंपनी’ के बारे में
उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए फिल्म की टीम के बारे में बताया था. उन्होंने लिखा था, “टी-सीरीज द्वारा निर्मित पुलिस कंपनी में हर्षवर्धन राणे मुंबई के मशहूर एनकाउंटर कॉप दया नायक के किरदार में हैं और यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड के सबसे हिंसक दौर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित यह फिल्म अपराध की दुनिया के दूसरे पहलू यानी पुलिस की दुनिया को उजागर करेगी, जो असल में ‘कंपनी’ का दूसरा रूप है.”

‘पुलिस कंपनी’ कहानी
फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी स्पेशल एनकाउंटर स्क्वाड और पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के जीवन पर आधारित होगी, जिनका किरदार अभिनेता हर्षवर्धन राणे निभाएंगे. यह फिल्म 1997 से 2004 के बीच मुंबई पुलिस के उस स्पेशल एनकाउंटर स्क्वाड की कहानी है, जिसने अंडरवर्ल्ड के करीब 300 गैंगस्टरों का सफाया किया था. फिल्म में हर्षवर्धन राणे, फरदीन खान, फातिमा सना शेख, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, मकरंद देशपांडे और अश्विनी कालसेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

पुराने जॉनर में वापसी
माना जा रहा है कि यह फिल्म रामगोपाल वर्मा की पुरानी फिल्मों ‘कंपनी’ और ‘सत्या’ के अंडरवर्ल्ड जॉनर की वापसी होगी. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और राम गोपाल वर्मा (टी-सीरीज फिल्म्स और आरजीवी कंपनी का संयुक्त प्रोडक्शन) के साथ फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

October 21, 2026, 14:06 IST





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post

चित्रकूट में दीपावली दीपदान मेला: रामघाट तक कैसे पहुंचें? जानिए ट्रेन, बस और सड़क मार्ग के आसान रूट

Next Post
चित्रकूट में दीपावली दीपदान मेला: रामघाट तक कैसे पहुंचें? जानिए ट्रेन, बस और सड़क मार्ग के आसान रूट

चित्रकूट में दीपावली दीपदान मेला: रामघाट तक कैसे पहुंचें? जानिए ट्रेन, बस और सड़क मार्ग के आसान रूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement