• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

JK Gupta by JK Gupta
October 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में एसपी अभिषेक वर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन


पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर वीर जवानों को नमन किया गया और सलामी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025-2026 के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के बलिदान की जानकारी दी।

उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की रक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान को याद किया।

पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका संबंध 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों की शहादत से है। यह दिवस कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Sharad Purnima 2026 : शरद पूर्णिमा कब? इस दिन ऐसे करो मां लक्ष्मी की पूजा, खत्म हो जाएगी कंगाली

Next Post

राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का ऐलान, हर्षवर्धन बनेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जानें टाइटल का मतलब

Next Post
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का ऐलान, हर्षवर्धन बनेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जानें टाइटल का मतलब

राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का ऐलान, हर्षवर्धन बनेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, जानें टाइटल का मतलब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement