• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन, आतिशबाजी से गूंजा आसमान

JK Gupta by JK Gupta
October 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जलाए गए, हजारों की संख्या में जुटे दर्शक


शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद विजयादशमी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोनशक्ति स्टेडियम में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस आयोजन को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग जुटे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने रावण दहन किया। पुतलों के जलते ही पूरा स्टेडियम जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान घंटों तक हुई आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा और दर्शकों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।

पूरे आयोजन के दौरान स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ रही। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने रावण दहन तथा आतिशबाजी का आनंद लिया। विजयादशमी का यह आयोजन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता नजर आया।

Views: 150
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

भूमिहार, ब्राह्मण, ठाकुर… यूपी में कैसे BJP ने तीनों को साधा, संगठन में मौका, चुनाव से पहले चौका

Next Post

Security For Celebs: टाइगर श्रॉफ पर हमले से बॉलीवुड में हड़कंप, दिशा पाटनी समेत इन सितारों की सुरक्षा बढ़ी, अक्षय कुमार ने भी कसी कमर

Next Post
Security For Celebs: टाइगर श्रॉफ पर हमले से बॉलीवुड में हड़कंप, दिशा पाटनी समेत इन सितारों की सुरक्षा बढ़ी, अक्षय कुमार ने भी कसी कमर

Security For Celebs: टाइगर श्रॉफ पर हमले से बॉलीवुड में हड़कंप, दिशा पाटनी समेत इन सितारों की सुरक्षा बढ़ी, अक्षय कुमार ने भी कसी कमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement