• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मौत बनकर खड़ी ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर, मौत ने रोकी जिंदगी की रफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
October 21, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद….


..20 वर्षीय युवक की मौत,मचा कोहराम दशहरा मेला देखने चोपन जा रहा था युवक


चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरुई टोला के जमुतिहवां निवासी बुध्दि (20 वर्ष), पुत्र शिव प्रसाद, मंगलवार की रात दशहरा मेला देखने के लिए अपने घर से चोपन जा रहा था।

इसी दौरान रात करीब नौ बजे सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।

भीषण टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।दशहरा मेले की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कम उम्र में युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रावण दहन के बाद शीतला चौक पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम-भरत मिलाप देख छलके श्रद्धालुओं के आंसू

Next Post

Business Idea: मुरादाबाद की प्रियंका तीन तालाब में 6 मछली प्रजाति का करती हैं पालन, पट्टे पर लेकर शुरू किया काम, हो रही बंपर कमाई

Next Post
Business Idea: मुरादाबाद की प्रियंका तीन तालाब में 6 मछली प्रजाति का करती हैं पालन, पट्टे पर लेकर शुरू किया काम, हो रही बंपर कमाई

Business Idea: मुरादाबाद की प्रियंका तीन तालाब में 6 मछली प्रजाति का करती हैं पालन, पट्टे पर लेकर शुरू किया काम, हो रही बंपर कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement