• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शूटर, हथियार, पनाह… यहां सब मिलता है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूपी का दबदबा, टाइगर वाले केस में लड़कियां…

Admin by Admin
October 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शूटर, हथियार, पनाह… यहां सब मिलता है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूपी का दबदबा, टाइगर वाले केस में लड़कियां…


लखनऊः देश के नए डॉन लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है. गैंग के चलते डर के साये में केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि नामचीन लोगों के साथ-साथ बड़े व्यापारी भी जी रहे हैं. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग की, जिसमें कई लड़के-लड़कियों की गिरफ्तारी हुई है. इस फायरिंग केस में यूपी और हरियाणा का भी कनेक्शन सामने आया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा वारदात को अंजाम देने के मामले में यूपी के लड़के-लड़कियों का नाम आया हो. ऐसे कई मामले हैं. यहां तक कि विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी यूपी का कनेक्शन सामने आया था.

लॉरेंस के गैंग में कैसे बढ़ रहा यूपी का दबदबा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी आपराधिक घटनाओं में उत्तर प्रदेश का कनेक्शन सिर्फ शूटरों तक सीमित नहीं रहा है. जांच और मीडिया रिपोर्टों में पश्चिमी यूपी के अपराधियों, मेरठ के कथित फर्जी पते, मुजफ्फरनगर में शूटरों की गिरफ्तारी, पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई और आगरा से गिरफ्तारी जैसे मामले सामने आए हैं.

किन-किन मामलों में सामने आया यूपी का कनेक्शन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड
साल 2024 में 12 अक्तूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक तीन हमलावरों ने उनपर गोलियां चलाई थीं. मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने 6 गोलियां चलाई थीं, जिसमें से तीन बाबा सिद्दीकी को लगी थीं. इस हत्या के पीछे भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया. इस हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का कनेक्शन सामने आया था. क्योंकि तीन हमलावर बहराइच जिले के रहने वाले थे. इसके अलावा मुख्य शूटर की गिरफ्तारी भी यूपी में हुई. शिवकुमार गौतन, धर्मराज कश्यप बहराइच जिले के रहने वाले. वहीं अनुराग कश्यप, आकाश श्रीवास्तव और ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की गिरफ्तारी बहराइच जिले से हुई थी.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग
फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर करीब पांच राउंड फायरिंग की गई थी. इस मामले में आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के विष्णु कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसियों के अनुसार विष्णु को फायरिंग की वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा गया था. इसके बाद आगरा के एक और आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में दावा किया गया कि हत्या की साजिश उत्तर प्रदेश में रची गई थी. रिपोर्ट में हत्या के कुछ दिन पहले यूपी के चर्चित स्थानों पर आरोपियों की मौजूदगी और हथियारों के साथ उनकी तस्वीरों का जिक्र किया गया था.

मुजफ्फरनगर से लॉरेंस का शूटर गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ, मेरठ यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुजफ्फरनगर के खतौली इलाके में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. 19 सितंबर 2024 को पकड़ा गया था. गिरफ्तार आरोपियों में असद और अनस का नाम सामने आया था.

हापुड़ में नवीन का एनकाउंटर
साल 2025 में 29 मई को यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में नवीन कुमार नाम का शूटर हापुड़ में एनकाउंटर के दौरान घायल हो गया था, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई. वह गाजियाबाद के लोनी का निवासी था. पुलिस के मुताबिक नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज थे. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था.



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

पैरा एशियन गेम्स: गोल्ड से चूकीं शीतल देवी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, तीसरे दिन भारत ने जिता कुल कितने मेडल?

Next Post

डाला. तेलगुड़वा चौराहे के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Next Post

डाला. तेलगुड़वा चौराहे के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement