• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पैरा एशियन गेम्स: गोल्ड से चूकीं शीतल देवी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, तीसरे दिन भारत ने जिता कुल कितने मेडल?

Admin by Admin
October 21, 2026
in खेल
0
पैरा एशियन गेम्स: गोल्ड से चूकीं शीतल देवी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, तीसरे दिन भारत ने जिता कुल कितने मेडल?


Last Updated:October 21, 2026, 08:36 IST

Para Asian Games 2026 LIVE: जापान में जारी पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन भी भारत का शानदार सफर जारी है. दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज शीतल देवी ने पायल नाग के साथ महिला युगल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. जन्म से ही बिना हाथों वाली शीतल तथा हाथ और पांव से दिव्यांग पायल स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन की जू ज़ुएक़िंग और झाओ जिंग से 141-150 से हार गईं.

asian-games-utility

पैरा एशियन गेम्स: गोल्ड से चूकीं शीतल देवी, तीसरे दिन भारत को कुल कितने मेडल?Zoom

पैरा एशियन गेम्स में शीतल देवी का जलवा जारी

आईची-नागोया: जापान में जारी पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन भी भारत का शानदार सफर जारी है. दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज शीतल देवी ने पायल नाग के साथ महिला युगल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. जन्म से ही बिना हाथों वाली शीतल तथा हाथ और पांव से दिव्यांग पायल स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन की जू ज़ुएक़िंग और झाओ जिंग से 141-150 से हार गईं.

भारतीय खिलाड़ी शुरू से ही चीन की खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती हुई दिखी. शीतल ने बेहतर खेल दिखाया और उन्होंने चार 10 अंक हासिल किए लेकिन पायल उनकी तरह प्रदर्शन नहीं कर पाई, उन्होंने अपने अंतिम तीर पर सात अंक बनाए। इससे पहले वह केवल नौ और आठ अंक ही हासिल कर पाईं थी.

शीतल ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरा रजत पदक जीता है. पिछले एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने सरिता देवी के साथ जोड़ी बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी वह स्वर्ण पदक की दावेदार हैं.

जम्मू और कश्मीर के किश्तवार जिले में बसे लॉइधर गांव की रहने वाली शीतल फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति के कारण भुजाहीन पैदा हुई थी. आठ साल की उम्र में पायल 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उनके हाथ और पांवों को काटना पड़ा था. इस बीच तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष युगल जोड़ी कांस्य पदक से चूक गई. उन्हें चीन के ऐ शिनलियांग और झांग यिचेंग से 153-154 से हार का सामना करना पड़ा.

प्रवीण कुमार को हाई जम्प में गोल्ड
पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में भारत के प्रवीण कुमार ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि बंटी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. प्रवीण ने 2.05 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक, जबकि बंटी ने 1.92 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया. उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाज़ोव 1.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. टी64 और टी44 वर्ग के एथलीट अक्सर संयुक्त स्पर्धा में एक साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं क्योंकि विश्व पैरा एथलेटिक्स पर्याप्त प्रतियोगियों और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए निचले अंगों के वर्गों को एक समूह में रखता है. टी64 उन एथलीटों के लिए है जो कृत्रिम निचले अंगों का उपयोग करते हैं, जबकि टी44 उन एथलीटों के लिए है जो निचले अंगों से दिव्यांग होते हैं लेकिन वह कृत्रिम अंगों का उपयोग नहीं करते हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 21, 2026, 08:36 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

भारत में शुरू हुई ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग, रणबीर-साई की फिल्म पर बरसी श्रीराम की कृपा, विदेशों में बना रिकॉर्ड

Next Post

शूटर, हथियार, पनाह… यहां सब मिलता है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूपी का दबदबा, टाइगर वाले केस में लड़कियां…

Next Post
शूटर, हथियार, पनाह… यहां सब मिलता है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूपी का दबदबा, टाइगर वाले केस में लड़कियां…

शूटर, हथियार, पनाह... यहां सब मिलता है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूपी का दबदबा, टाइगर वाले केस में लड़कियां...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement