• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Dusshera Ravan Dahan: संभल में प्रभु राम ने अग्निवाण मार कर रावण का किया अंत, पूरे यूपी में कैसा मना दशहरा

Admin by Admin
October 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Dusshera Ravan Dahan: संभल में प्रभु राम ने अग्निवाण मार कर रावण का किया अंत, पूरे यूपी में कैसा मना दशहरा


लखनऊ. पूरे यूपी में 20 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई गई है. कल्कि नगरी संभल में कुरुक्षेत्र मैदान में धू-धू कर रावण और मेघनाथ जले. भगवान राम ने अग्निवाण मार कर रावण का दहन किया. दशहरा पर भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों की भीड़ रावण दहन की साक्षी बनी.

प्रयागराज में विजयदशमी को लेकर पुलिस अलर्ट दिखी. पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने रावण दहन के स्थानों पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए थे. यहां पुलिस ने पहले ही थानों और पुलिस चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर ली थीं.

कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बताया कि देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी पंक्तिबद्ध रूप से कराया जाएगा, ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो. मेरठ में 120 फीट के रावण का दहन किया जाएगा. अमेठी में मेले और पंडालों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात हैं. अयोध्या के राम मंदिर परिसर में भी विजयदशमी मनाई गई. हापुड़ में पूरी रात रामलीला के तहत युद्ध लीला होने के बाद ही रावण का दहन किया जाता है.

Prayagraj Ravan Dahan Live : प्रयागराज के ककरहा घाट पर रावण दहन
संगम नगरी प्रयागराज में भी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर पूरे जिले में जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया. मुख्य कार्यक्रम यमुना नदी के तट पर मीरापुर के ककरहा घाट पर आयोजित किया गया. ‌ जहां पर बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से रावण के 51 फीट पुतले का दहन किया गया. मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमान जी की उतारी आरती. इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में रावण के पुतले का दहन किया गया. लोगों ने भी अहंकारी रूपी रावण के पुतले का दहन कर संकल्प लिया. रावण के पुतले के दहन के पहले राम रावण युद्ध का भी सजीव मंचन किया गया. इसके बाद भगवान राम ने बाण से तीर मारकर रावण के पुतले का दहन किया.

Farrukhabad Ravan Dahan Live : फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन मैदान में रावण दहन

फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया. रावण दहन देखने के लिए मैदान में जुटे हजारों लोग. श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्रिश्चियन मैदान. मैदान में भारी पुलिस बल तैनात रहा.

Ravan Dahan Live in Etah : एटा में बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

एटा में भगवान राम ने रावण के पुतले का दहन कर दिया है. रावण दहन देखने के लिए सैनिक पड़ाव मैदान में हजारों लोग जुटे. पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल रहा तैनात रहा. बीजेपी विधायक, जिलाध्यक्ष सहित, डीएम और एसएसपी मौजूद रहे.

Ravan Dahan Live in Gonda : गोंडा के मालवीय नगर में मनाया गया दशहरा

गोंडा के मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. दशहरे के अवसर पर भगवान श्रीराम ने रावण का दहन किया. रावण दहन होते ही उसका पुतला धू-धू कर जल उठा. इस दौरान मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए. पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और लोगों ने उत्साह के साथ दशहरा पर्व मनाया.

Meerut Ravan Dahan Live : मेरठ के केरूखेड़ा में 11:30 बजे होगा रावण दहन
मेरठ की सभी रामलीलाओं में रावण के पुतला का दहन 10:00 बजे के बाद किया जाएगा. मेरठ के केरूखेड़ा में 11:30 बजे, भैसाली मैदान में 10:15 बजे, रामलीला मैदान पर 10:00 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा.

Ravan Dahan Live in Amethi : अमेठी में 23 जगहों पर रावण दहन, 55 स्थानों पर लगा मेला

अमेठी में विजयदशमी को लेकर जिलेभर में जबरदस्त उत्साह दिखा. अमेठी में करीब 23 स्थानों पर रावण दहन, जबकि 55 जगहों पर विजयदशमी के मेले का आयोजन हुआ. मेले और रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी के जवानों की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई. आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट रखा गया. चप्पे-चप्पे पर निगरानी के बीच अमेठी पुलिस-प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से विजयदशमी पर्व संपन्न कराने में जुटा रहा.

Varanasi Ravan Dahan Live : काशी के मलदहिया चौराहे पर धू-धू कर जला लकेश

भोलेनाथ की नगरी काशी में दशहरा की धूम है. मलदहिया चौराहे पर 40 फीट के रावण का दहन किया गया. काशी कई जगहों पर रावण दहन किया जा रहा है. दशहरे का मेला देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े हुए हैं.

Ravan Dahan Live in Sonbhadra : सोनभद्र में 81 जगहों पर रावण दहन

सोनभद्र में विजयदशमी पर जिले के 81 स्थानों पर रावण दहन किया गया. रावण दहन देखने के लिए जुटी भारी भीड़, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान. ओबरा में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का श्रीराम मंदिर प्रांगण में दहन हुआ. रेणुकूट में 85 फीट और चोपन में 85 फीट ऊंचा हाईटेक रावण आकर्षण का केंद्र रहा.

Hapur Ravan Dahan Live : हापुड़ में लोहे के तारों से बांधा गया रावण

हापुड़ में 65 फीट ऊंचा रावण और 55 फीट का कुंभकरण बनाया गया है. यहां सुबह 4 से 5 बजे के बीच रावण के पुतले का दहन किया जाता है. पूरी रात रामलीला के तहत युद्ध लीला होने के बाद ही रावण का दहन किया जाता है. लाखों की संख्या में रामलीला मैदान में हापुड़ शहर और आसपास के गांवों के लोग पुतला दहन को देखने पहुंचते हैं. पुलिस प्रशासन ने भी मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जहां पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, उसके चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है. पुतले को रस्सी और लोहे के तारों से बांधा गया है. रामलीला कमेटी की तरफ से भी पुतला दहन कार्यक्रम के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. आग लगने की कोई घटना न हो, इसके लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर तैनात रहेगी.

Kushinagar Ravan Dahan Live : कुशीनगर में RPN सिंह ने किया रावण दहन

कुशीनगर में विजयादशमी पर्व मनाया जा रहा है. पडरौना नगर के जगदीशगढ़ राज दरबार की ओर से सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी 42 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया. पडरौना राजदरबार के राजा और राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने रावण के पुतले का दहन किया.

Ravan Dahan Live in Meerut : मेरठ में कैसा है माहौल
मेरठ में 120 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. मेघनाद और कुंभकरण का का पुतला 110 फीट का बनाया गया है. इन पुतलों को बनाने वाले असलम भाई बताते हैं कि उन्हें रावण का पुतला बनाते हुए 50 साल बीत गए. आधी सदी से वह रावण के पुतले बनाते आ रहे हैं. मुख्यमंत्री भी असलम भाई को इस कार्य के लिए सम्मानित कर चुके हैं.

Sonbhadra Ravan Dahan Live : सोनभद्र के ओबरा में 80 फीट का रावण

विजयदशमी को लेकर सोनभद्र जिले में उत्साह का माहौल है. यहां 81 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा. इसके लिए रामलीला समितियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शाम होते रावण दहन के साथ आतिशबाजी का आयोजन होगा. ओबरा में 80 फीट और रेणुकूट में 85 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा. चोपन का हाईटेक रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा.

Noida Ravan Dahan Live : नोएडा में कहां-कहां दशहरा

नोएडा में चार प्रमुख जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा. सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जबकि सेक्टर 46, सेक्टर 62 और सेक्टर 110 स्थित महर्षि आश्रम में भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे.

Ravan Dahan Live in Amethi : अमेठी में 31 जगहों पर रावण दहन
अमेठी में विजयदशमी पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है. जिले में दशहरा मेले और दुर्गा पंडालों में रौनक देखते ही बन रही है. जिले के 31 स्थानों पर होगा रावण का पुतला दहन किया जाएगा. मेले और पंडालों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात हैं.

Ayodhya Dusshera Live : राम मंदिर में पहली बार कन्या पूजन
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में विजयदशमी का पर्व मनाया गया. सुबह रामलला के समक्ष पुजारियों ने शस्त्र पूजन किया. सुबह 10:00 बजे कन्या पूजन किया गया. राम मंदिर परिसर में पहली बार कन्या पूजन हुआ है.



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Sheetal Devi Para Shooting Asian Games: एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी का डबल धमाका, स्वाति चौधरी भी फाइनल में पहुंचीं, भारत के 2 मेडल पक्के

Next Post

‘शर्म नहीं आती… आपके ही घर की लड़की हूं न मैं’, फैंस की हरकत पर भड़की अक्षरा सिंह, सरेआम दे डाली चेतावनी

Next Post
‘शर्म नहीं आती… आपके ही घर की लड़की हूं न मैं’, फैंस की हरकत पर भड़की अक्षरा सिंह, सरेआम दे डाली चेतावनी

'शर्म नहीं आती... आपके ही घर की लड़की हूं न मैं', फैंस की हरकत पर भड़की अक्षरा सिंह, सरेआम दे डाली चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement