Last Updated:
अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी स्टार पवन सिंह से बिगड़े रिश्ते के संवरने को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह एक फैन को सरेआम चेतावनी देती नज आ रही हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि तुम्हें शर्म नहीं आती. मैं आपके ही घर की लड़की हूं न, यहीं से पली बढ़ी हूं. दरअसल वो फैन एक्ट्रेस के सामने से हंसते हुए गुजरता है और ये देख अक्षरा सिंह भड़क जाती है और उसे जमकर खरी खोटी सुनाती है. अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है.
अक्षरा ने फैंस को दी नसीहत
नई दिल्ली. अक्षरा सिहं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन की तगड़ी क्लास लेती नजर आ रही हैं. ये वीडियो पटना में एक कार्यक्रम के दौरान का है, जिसमें अक्षरा सिंह ने एक फैन को उसके बर्ताव के लिए टोका और महिलाओं के प्रति उसके व्यवहार के लिए फटकार लगाई. वीडियो में वह जेंजीज को लेकर भी बात करती नजर आ रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह गलत बातों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल ही में पटना में आयोजित एक इवेंट के दौरान भी उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. यहां वह एक शख्स को उसकी हरकत की वजह से ऐसी लताड़ लगाती है, कि वह बाद में माफी मांगने पर मजबूर हो जाती हैं. साथ ही वह उसे महिलाओं की इज्जत करने की नसीहत दे डाली. एक्ट्रेस का ये गुस्से वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
फैन की हरकत पर आग बबूला हुईं अक्षरा सिंह
वायरल वीडियो पटना के एक इवेंट का है, जहां अक्षरा सिंह परफॉर्म के लिए शायद स्टेज पर खड़ी हैं. लेकिन इसी बीच एक शख्स को उसकी हरकत के लिए जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि थोड़ा बहुत मस्ती-मजाक करना ठीक है, लेकिन ऐसी हरकतें करना किसी भी तरह ठीक नहीं है, जिससे किसी को परेशानी हो या उसका अपमान फील हो. अक्षरा ने इसके लिए पटना में इस्तेमाल होने वाले शब्द ‘ठेठरई’ का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने शख्स को समझाते हुए कहा कि मैं आपके ही घर की बेटी हूं ना तो यहीं कोई ऐसा बिहेव करेगा तो बुरा लगेगा. शर्म आनी चाहिए. उन्होंने महिलाओं के सम्मान को लेकर भी शख्स को काफी समझाया.
वायरल हो रहा वीडियो
(फोटो साभार. X@OmkaraRoots)
शख्स ने मांगी माफी तो बदलना नजरियां
बता दें कि एक पल में ही अक्षरा सिंह का गुस्सा दूर हो गया. अक्षरा सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इस वीडियो पर एक्ट्रेस की तारीफ भी कर रहे हैं. हाल ही में अपना नया भक्ति गीत ‘दुर्गा मैया से सीख ना धूल चटावे के’ लेकर आई हैं.इसके अलावा वह पवन सिंह से सुधर रहे रिश्तों को लेकर भी चर्चा में हैं.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

