Last Updated:
Sheetal Devi Para Shooting Asian Games: एशियन पैरा गेम्स में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने एक बार फिर दम दिखाया है. गत चैंपियन शीतल और स्वाति चौधरी ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के दो पदक पक्के कर दिए. भारत की रिकर्व मिश्रित टीम भी अंतिम चार में पहुंच गई.
पैरा एशियन गेम्स में शीतल देवी का जलवा जारी
नई दिल्ली: गत चैंपियन शीतल देवी और स्वाति चौधरी एशियाई पैरा खेलों में अपने अपने पैरा तीरंदाजी वर्ग के फाइनल में पहुंच गई, जिससे भारत के दो पदक पक्के हो गए. क्वालीफिकेशन दौर में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाने वाली 19 वर्ष की शीतल ने महिला कंपाउंड सेमीफाइनल में जापान की शिनोहारा आया को 145-137 से हराया. अब फाइनल में वह सिंगापुर की अलीम नूर सियाहिदा से खेलेंगी.
वहीं पैरा एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही स्वाति ने दक्षिण कोरिया की यून्ही ली को महिला डब्ल्यू1 सेमीफाइनल में 6-2 से हराया. अब वह चीन की मेंकान से खेलेगी. डब्ल्यू1 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है, जिनके चारों अंगों में कार्यात्मक शक्ति या गति की सीमा (रेंज ऑफ मोशन) में काफी कमी है या जिनका कोई अंग नहीं है.
भारत की रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित टीमें भी थाईलैंड और जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहु्ंच गई. पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह और भावना ने थाई जोड़ी को रिकर्व मिश्रित टीम वर्ग में 6-0 से हराया. दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल ने तोमान कुमार के साथ मिश्रित टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, उन्होंने जापान को 154-147 से मात दी.
शीतल और पायल नाग कंपाउंड महिला युगल सेमीफाइनल में भी खेलेंगे. हरविंदर, तोमान, श्याम सुंदर स्वामी और भावना अपने एकल मुकाबले हार गए. रिकर्व एकल क्वार्टर फाइनल में हरविंदर को चीन के युन डुओ ने शूटऑफ में 6-5 से हराया जबकि भावना को मंगोलिया की सेलेंगी डी ने 6-2 से मात दी. पुरुष कंपाउंड सेमीफाइनल में तोमान को चीन के ऐइ शिनलियांग ने 149-144 से हराया.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

