Last Updated:
Kichu Recipe: अगर आपका भी नाश्ता करने का मन हो रहा है और कुछ नमकीन जैसा स्वादिष्ट डिश खाना चाहते हैं, तो घर पर कम समय में आप गुजराती डिश खीचू बना सकते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक, चावल का खीचू एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे भाप में पकाकर तैयार किया जाता है और ऊपर से तेल या अचार का मसाला डालकर परोसा जाता है. आइए जानते हैं खीचू बनाने की पूरी रेसिपी.
भारत देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून और स्वाद के अनुसार अलग-अलग डिश तैयार की जाती है. इन्हीं स्वादिष्ट व्यंजनों में एक है गुजरात का फेमस खीचू, चावल के आटे से बना ये खीचू नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी है. इसे चावल के आटे और कुछ साधारण मसालों की मदद से तैयार किया जाता है.
चावल के खीचू का स्वाद हल्का मसालेदार और बनावट नरम होती है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक, चावल का खीचू एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे भाप में पकाकर तैयार किया जाता है और ऊपर से तेल या अचार का मसाला डालकर परोसा जाता है.
चावल का खीचू बनाने के लिए आपको चावल का आटा, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, तेल, हरा धनिया और परोसते समय लाल मिर्च पाउडर या अचार जैसे सामानों की जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं चावल का खीचू बनाने की पूरी रेसिपी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले एक कड़ाही या किसी गहरे बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें नमक, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और चाहें तो थोड़ी अजवाइन डाल दें. इसके साथ ही ऊपर से धनिया भी डाल दें. पानी में उबाल आने तक इसे पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए.
अब पानी में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें. अब इसमें चावल का आटा धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं. ध्यान रखें कि आटा डालते समय गांठें न बनें, वरना खीचू में गांठें आ जाएंगी और फिर स्वाद खराब हो जाएगा. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा होने दें.
अब मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 3 से 5 मिनट तक पकाएं. आप इस ढककर भी पका सकते हैं, मगर बीच-बीच में ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. जब आटा पानी सोखकर गाढ़ा हो जाए और एक नरम मिश्रण की तरह दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा गर्म पानी मिलाकर इसकी बनावट को ठीक किया जा सकता है.
अब इस मिश्रण को तेल लगी थाली या किसी कटोरे में निकाल दें. पकने का समय मिश्रण की मोटाई के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है. गरमा-गरम चावल के खीचू को एक प्लेट में निकालें. इसके ऊपर थोड़ा तेल, लाल मिर्च पाउडर या अचार का मसाला डालकर परोसें. आप चाहें तो ऊपर से हरा धनिया भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है.
