Last Updated:
18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद एक ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी.वजह सलमान खान संग टाइगर की नजदीकियां बताई जा रही हैं. इस बीच सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मंगलवार को सामने आए वीडियो में भाईजान मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बीच नजर आए.
सलमान खान वीडियो वायरल
नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से ही मुंबई में दहशत का माहौल है.इसके बाद लोग सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर सवाल कर रहे हैं. सुनील शेट्टी, विद्युत जामवाल समेत कई लोगों ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए सिक्योरिटी पर सवाल उठा रहे थे. अब इसी बीच सलमान खान का मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखे गए हैं, उनके साथ हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. एयरपोर्ट से सलमान का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसी बीच भाईजान को लोगों ने मंगलवार को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा. इस वीडियो में उनकी सिक्योरिटी भी बहुत टाइट नजर आ रही है. एयरपोर्ट से सलमान का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा करने लगे हैं.
भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान
सलमान खान का टाइट सिक्योरिटी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सलमान खान काले रंग के कपड़ों में एयरपोर्ट पहुंचे थे. उनके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता की गाड़ी के पास हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. ऐसी सिक्योरिटी को देखते हुए सलमान खान फोटोग्राफर्स के सामने नहीं रुके और अपनी टीम के साथ आगे बढ़ गए.अब सुपरस्टार की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.
सलमान की दिखी टाइट सिक्योरिटी
(फोटो साभार. instagram@pallav_paliwal)
टाइगर श्रॉफ पर चलाई गई थी गोलियां
दो दिन पहले रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी. जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. इस हमले की वजह सलमान खान संग टाइगर की नजदीकियां बताई जा रही हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. क्योंकि इस घटना के बाद एक कथित ऑडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित से जुड़ी धमकी का जिक्र किया गया. बताया जा रहा है कि इस मैसेज में सलमान खान को निशाना बनाने और फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वालों को चेतावनी दी गई थी.
बता दें कि सलमान खान को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि वह कुछ समय के लिए ‘बिग बॉस 20’ के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. फिलहाल, टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
