• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सहारनपुर वुडन मार्केट: दिवाली पर सस्ते दामों में खरीदें राजशाही सोफा सेट, नक्काशीदार बेड और डाइनिंग टेबल

Admin by Admin
October 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सहारनपुर वुडन मार्केट: दिवाली पर सस्ते दामों में खरीदें राजशाही सोफा सेट, नक्काशीदार बेड और डाइनिंग टेबल


Last Updated:October 20, 2026, 19:22 IST

Saharanpur Wood Carving Market: दीपावली के पावन पर्व पर यदि आप अपने आशियाने को शाही और पारंपरिक अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो सहारनपुर का विश्वविख्यात काष्ठ कला बाजार आपके लिए सबसे मुफीद ठिकाना है. अपनी बेमिसाल नक्काशी और टिकाऊपन के लिए दुनिया भर में मशहूर यह बाजार इस फेस्टिव सीजन में राजशाही सोफा सेट, लग्जरी डाइनिंग टेबल, खूबसूरत झूले और काष्ठ मंदिरों की आकर्षक रेंज लेकर आया है- वह भी सीधे कारीगरों के दाम पर और फ्री होम डिलीवरी की सुविधा के साथ.

Saharanpur Wood Carving Market: सहारनपुर जनपद जो कि लकड़ी पर नक्काशी के लिए भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है. यहां पर लकड़ी पर नक्काशी कर विभिन्न तरह के खूबसूरत डिजाइन और लकड़ी को खूबसूरत आकार दिया जाता है. यह मार्केट सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित खाताखेड़ी में है. दीपावली का पर्व नजदीक है और दीपावली के पर्व के दृष्टिगत सहारनपुर के इस लकड़ी मार्केट में लकड़ी से विभिन्न तरह का फर्नीचर ट्रेंड में रहता है. लोग घर बैठे आसानी से ऑनलाइन फ्री होम डिलीवरी पर इन सामान को अपने घर पर मंगा सकते हैं.

अगर आप इस दीपावली सोफा सेट और लग्जरी बेड खरीदना चाहते हैं तो सहारनपुर की लकड़ी मार्केट में आपको यह वस्तु बेहतर लकड़ी पर बनी और खूबसूरत डिजाइनों से सजी मिलने वाली है. यहां पर राजा-महाराजाओं के महलों की शोभा को बढ़ाने वाले सोफा सेट और बेड आपको कम दाम पर ही उपलब्ध हो जाएंगे. जिनकी शुरुआत मात्र ₹30000 से शुरू हो जाती है. उसमें आपको सैकड़ों प्रकार के डिजाइन जैसा आप चाहते हैं वैसा ही आपको बनाकर दिया जाता है. साथ ही विशेषकर खास लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कि आपका फर्नीचर लंबे समय तक चले.

अगर आप दीपावली पर डाइनिंग टेबल सेट खरीदना चाहते हैं तो आपको सहारनपुर से बढ़िया डाइनिंग टेबल कहीं और नहीं मिलेगा. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पर बनने वाले डाइनिंग टेबल की डिमांड भारतवर्ष सहित दुनिया भर में है. क्योंकि उन पर होने वाली बहुत ही बारीक तरीके की खूबसूरत नक्काशी आपको कहीं और नहीं मिलेगी. आप इन डाइनिंग टेबल को अपने पसंदीदा डिजाइन और अपनी पसंदीदा लकड़ी में भी तैयार करा सकते हैं वह भी कम दाम पर. सहारनपुर में डाइनिंग टेबल की कीमत की बात करें तो मात्र ₹20000 में लग्जरी डाइनिंग टेबल.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप इस दीपावली लकड़ी का खूबसूरत झूला खरीदने की सोच रहे हैं, तो सहारनपुर की लकड़ी मार्केट में आपको बड़े ही खूबसूरत डिजाइनों में लकड़ी के झूले कम दाम पर उपलब्ध हो जाएंगे. इन झूलों को यहां के नक्काशीदार अपने हाथों से तराशते हैं और खूबसूरत डिजाइन इन पर आपको आपकी ही पसंद का मिल जाएगा. जबकि यहां से झूले बनने के बाद देशभर में सप्लाई होते हैं और यह झूले लंबे समय तक खराब भी नहीं होते. छोटे झूलों से लेकर हर एक साइज का झूला यहां पर तैयार हो जाता है, और खास लकड़ियों से इन झूलों को तराशा जाता है.

अगर आप अपने कपड़ों को रखने के लिए खूबसूरत अलमारी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस दीपावली आप आम मार्केट नहीं बल्कि सहारनपुर की लकड़ी मार्केट में आएं और यहां पर बेहतर लकड़ी पर तराशी गई खूबसूरत डिजाइनों को निकाल कर बनाई गई लकड़ी की वह लग्जरी अलमारी लेकर जाएं जो कि यहां से विदेशों तक सप्लाई होती है और उसके दाम भी बेहद कम होते हैं. अलमारी के दाम की बात करें तो ₹20000 से लेकर ₹200000 तक आपको यहां पर अलमारी की कीमत मिल जाएगी. जबकि आप अपनी पसंद के डिजाइन में उस अलमारी को तैयार भी करा सकते हैं.

अगर आप अपने ऑफिस और घर के लिए खूबसूरत कुर्सियां खरीदना चाहते हैं तो इस दीपावली आप कहीं और नहीं बल्कि सहारनपुर की लकड़ी मार्केट में आइए और आपको यहां पर सैकड़ों प्रकार के डिजाइनों में विभिन्न प्रकार की मजबूत सागवान, शीशम, नीम, अखरोट जैसी खूबसूरत लकड़ियों पर नक्काशी से तैयार कुर्सियां मिल जाएंगी. जिनको ज्यादातर लग्जरी लुक भी दिया जाता है. आप यहां पर सिंपल से लेकर राजा-महाराजाओं के महलों में मिलने वाली उन कुर्सियों को भी कम दाम पर खरीद सकते हैं, जो कि 10000 से शुरू हो जाती हैं.

अगर आप इस दीपावली अपने घर में खूबसूरत लकड़ी से बना मंदिर ले जाना चाहते हैं तो आपको सहारनपुर में खूबसूरत नक्काशी से बनाया गया मंदिर भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा. जिसमें आप अपने भगवानों की प्रतिमाओं को स्थापित कर सकते हैं. मंदिर हर प्रकार के डिजाइन में आपको उपलब्ध हो जाएगा. सिंपल से लेकर केदारनाथ, बद्रीनाथ मंदिर भी आपको यहां पर लकड़ी के डिजाइन में आसानी से मिल जाएंगे. जो कि बेहद कम दाम पर आपको उपलब्ध होंगे और आप इन मंदिरों को घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करके भी मंगा सकते हैं.

तो इसलिए अगर आप इस बार दीपावली पर कुछ स्पेशल डिजाइनों में कोई सा भी फर्नीचर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सहारनपुर की लकड़ी मार्केट सबसे बेस्ट होने वाली है. क्योंकि यहां पर आपको एक नहीं, दो नहीं बल्कि सैकड़ों प्रकार के सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल, मंदिर, अलमारी, झूले डिजाइन में और आपके पसंदीदा डिजाइन में सभी प्रकार के फर्नीचर आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे, जिसको आप ऑर्डर पर भी तैयार करा सकते हैं. आप दिए गए मोबाइल नंबर 8877123767, 9837033892, 9990943534, 9997783245, 9557545382 पर संपर्क करें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 20, 2026, 19:22 IST



Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘वे बहुत क्यूट और दयालु इंसान हैं’ पवन सिंह के माफी मांगने के बाद अक्षरा सिंह का बयान वायरल

Next Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद भारी सुरक्षा के बीच नजर आए सलमान खान, मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

Next Post
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद भारी सुरक्षा के बीच नजर आए सलमान खान, मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद भारी सुरक्षा के बीच नजर आए सलमान खान, मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement