Last Updated:
दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के चलते सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दिग्गज सिंगर को खूब ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन अब इसी बीच बीच दलेर मेहंदी के सपोर्ट में कपिल शर्मा उतर आए हैं. उन्होंने इस माहौल को देखते हुए कहा कि किसी की हालत जाने बिना उन्हें इतना ट्रोल न करें. उनकी हाल ही में गंभीर सर्जरी हुई है. कपिल शर्मा ने पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है.
कपिल ने कहा कि थोड़ा नरमी से पेश आए
नई दिल्ली. जानें माने सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों मुश्किलों में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच उनके दोस्त उनके बचाव में आगे आए हैं, ताकि उन पर लगे ‘गैर-पेशेवर’ होने के आरोपों को गलत साबित किया जा सके. सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी पर एक सांस्कृतिक इवेंट के दौरान नशे की हालत में होने का आरोप लगाया था. लेकिन अब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दलेर के बचाव में एक पोस्ट शेयर लोगों से अपील की है कि अभी लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता है.
मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों कथित तौर पर शराब के नशे में परफॉर्म करने को लेकर हो रही आलोचनाओं के कारण चर्चा में हैं. इस बीच कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा उनके समर्थन में सामने आए हैं.इससे पहले मीका सिंह ने भी उनका सपोर्ट किया. लेकिन अब कपिल ने अपनी पोस्ट के दौरान लोगों को सच्चाई बताने की कोशिश की है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी के हालात जाने बिना उसके बारे में राय बनाने के बजाय सभी को एक-दूसरे के साथ थोड़ा और नरमी से पेश आना चाहिए.
पोस्ट शेयर कर सपोर्ट में उतरे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने अपने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर दलेर मेहंदी को लेकर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दलेर पाजी की एक गंभीर सर्जरी हुई थी, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. हमें एक-दूसरे के साथ थोड़ा और अच्छा बिहेव करने की जरूरत है, क्योंकि हमें नहीं पता कि कोई इंसान अपनी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि सच्चाई जाने बिना किसी भी इंसान के लिए रिएक्ट करना ठीक नहीं है.
मीका ने भी सपोर्ट में कही थी ये बात
दलेर मेहंदी के छोटे भाई सिंगर मीका सिंह भी दलेर के सपोर्ट में आए हैं. उन्होंने मीका को सफाई देने और अपने बड़े भाई के साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया. कपिल ने दलेर मेहंदी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.रअसल, मीका सिंह ने मंगलवार को अपने बड़े भाई के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दलेर मेहंदी शराब पीते हैं, तो वह सिंगिंग छोड़ देंगे. मीका ने उन लोगों के दावों पर सवाल उठाया, जो दलेर मेहंदी के कथित तौर पर शराब के नशे में होने की बात कह रहे हैं.
बता दें कि जहां मीका सिंह ने अपने वीडियो में कहा कि क्या किसी ने कभी दलेर मेहंदी के हाथ में शराब का गिलास देखा है या उनकी बर्थडे पार्टी में शराब परोसे जाते हुए देखा है. अगर ऐसा नहीं देखा, तो फिर उनके बारे में इस तरह की बातें कैसे कही जा सकती हैं. वहीं कपिल ने भी इस विवाद में दलेर मेंहदी का सपोर्ट किया.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
