संवाददाता@रामकेश यादव…….

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐलाही के भक्तजनों एवं ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा करने के पश्चात आज मंगलवार को डोंगिया जलाशय में बाजे गाजे के साथ नाचते गाते जयकारे लगाते हुए गांवों में भ्रमण करने के पश्चात डोंगिया जलाशय में जाकर मूर्ति का विसर्जित कर दिया ।

जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐलाही के ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव अध्यक्ष,अन्य पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति मां दुर्गा जी की मूर्ति को डोंगिया जलाशय में विसर्जित किया गया ।

नव मां दुर्गा समिति ऐलाही के अध्यक्ष प्रधान अनिल कुमार यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति हमारे ग्राम पंचायत में दुर्गा पूजन का कार्यक्रम स कुशल संपन्न हो गया और आज मंगलवार को पूजन समिति के पदाधिकारियों सदस्यों एवं ग्रामीण जनों के उपस्थिति में बैंड बाजे के साथ गांव में भ्रमण करते हुए और जय कारे लगाते,गाते बजाते हुए ले जाकर डोंगिया जलाशय में विसर्जित कर दिया गया ।

इस मौके पर सौरव सिंह उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, राजेश सिंह,अमित सिंह, कोषाध्यक्ष, विमलेश गिरी, अनंत सिंह, सहित अन्य श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।
